भोपाल नगर निगम की बैठक आज, शहर की पार्किंग और गोमांस के मुद्दे पर होगी चर्चा
Aman Vaishnav | Mar 22, 2026, 12:38 IST
bhopal municipal corporation budget 2026 metro parking plan
भोपाल नगर निगम की बैठक आज सोमवार 23 मार्च को होगी। इसमें करीब तीन हजार 500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा। साथ ही, गोमांस और पार्किंग व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में 14 नई पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
भोपाल नगर निगम की परिषद की मीटिंग आज 23 मार्च को होने जा रही है। इस मीटिंग में भोपाल शहर सरकार का बजट पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार का बजट तीन हजार 500 करोड़ रुपए का होगा। हालांकि मंत्री और विधायकों की आपत्ति के बाद प्रॉपर्टी या जल कर बढ़ाने की संभावना कम बताई जा रही है। वहीं पिछले साल तीन हजार 611 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।
इस मीटिंग में गोमांस, नई बिल्डिंग और लोकायुक्त की हाल ही में हुई कार्रवाई जैसे मुद्दे भी उठ सकते हैं। निगम के स्लॉटर हाउस से 26 टन गोमांस मिलने का मामला पिछले मीटिंग में भी चर्चा का विषय बना था। यहां कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया था। इसके अलावा लिंक रोड नंबर-2 पर बनी नई बिल्डिंग की अधूरी तैयारियों का मामला भी गरमाने वाला है। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।
14 नई
इस बैठक में पार्किंग का मुद्दा भी उठेगा । बैठक में 14 नई पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इनमें से 5 पार्किंग मेट्रो स्टेशन के नीचे बनाई जाएंगी। इन पार्किंग में 40 कारें और 250 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। यह प्रस्ताव 16 मार्च को हुई मेयर इन कौंसिल की बैठक में मंजूर हो चुका था। अब इसे परिषद में पेश किया जाएगा। पार्किंग के लिए निगम ने पुलिस से भी सहमति ले ली है।
आदमपुर खंती में लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटारे के लिए एक प्रस्ताव परिषद की बैठक में रखा जाएगा। दो दिन पहले एमआईसी ने इसे परिषद में लाने का फैसला लिया था। इस काम में कुल 55 करोड़ 54 लाख रुपए खर्च होंगे।
नगर निगम के 145 अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित (उपयोग के लायक नहीं) करने का प्रस्ताव परिषद की बैठक में रखा जाएगा। यह प्रस्ताव पहले ही एमआईसी (महापौर इन काउंसिल) की मंजूरी प्राप्त कर चुका है।
भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन का प्रायोरिटी कॉरिडोर 6.22 किलोमीटर लंबा है। इसमें 8 स्टेशन हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इनमें से किसी भी स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से यात्रियों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने में काफी परेशानी हो रही है।
मेट्रो स्टेशनों पर केवल पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी गई है। यानी लोग गाड़ी से उतर सकते हैं लेकिन अपनी गाड़ी को वहां खड़ा नहीं कर सकते हैं। इस मुद्दे पर मेट्रो अधिकारियों ने पिछले दो महीने से पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए काम किया है। अब नगर निगम ने इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है।
भोपाल में पार्किंग की समस्या को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, डीआरएम ऑफिस और अलकापुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे अब पार्किंग बनेगी। इन जगहों पर मेट्रो स्टेशन के आसपास वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग सुविधा मिलेगी।
हालांकि एमपी नगर, रानी कमलापति और एम्स मेट्रो स्टेशन के पास फिलहाल कोई नई पार्किंग जगह नहीं बनाई जाएगी। इन जगहों पर पहले से ही दूसरी पार्किंग की व्यवस्था है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहले से ही बड़ी पार्किंग उपलब्ध है। यहां यात्री अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकते हैं।
एम्स मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो की खुद की जमीन है जहां भविष्य में पार्किंग विकसित की जाएगी। वहीं एमपी नगर में निगम की एक पार्किंग है जहां यात्री अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल नगर निगम घोटाला: अपर आयुक्त पर FIR, पद से हटाया
एमपी न्यूज: इंदौर हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिए डिवाइडर और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने के आदेश
ट्रैफिक पुलिस का नया कदम, व्हील लॉक से होगा 'नो-पार्किंग' का मुकाबला
मध्य प्रदेश न्यूज: 10 लाख की आबादी पर नया निकाय बनाने की तैयारी
गोमांस का उठेगा मुद्दा
14 नई पार्किंग बनाने का प्रस्ताव
लेगेसी वेस्ट के निपटारे का प्रस्ताव
नगर निगम के 145 अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित (उपयोग के लायक नहीं) करने का प्रस्ताव परिषद की बैठक में रखा जाएगा। यह प्रस्ताव पहले ही एमआईसी (महापौर इन काउंसिल) की मंजूरी प्राप्त कर चुका है।
स्टेशन 8 पार्किंग एक नहीं
मेट्रो स्टेशनों पर केवल पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी गई है। यानी लोग गाड़ी से उतर सकते हैं लेकिन अपनी गाड़ी को वहां खड़ा नहीं कर सकते हैं। इस मुद्दे पर मेट्रो अधिकारियों ने पिछले दो महीने से पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए काम किया है। अब नगर निगम ने इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है।
यहां बनेगी नई पार्किंग
हालांकि एमपी नगर, रानी कमलापति और एम्स मेट्रो स्टेशन के पास फिलहाल कोई नई पार्किंग जगह नहीं बनाई जाएगी। इन जगहों पर पहले से ही दूसरी पार्किंग की व्यवस्था है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहले से ही बड़ी पार्किंग उपलब्ध है। यहां यात्री अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकते हैं।
एम्स मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो की खुद की जमीन है जहां भविष्य में पार्किंग विकसित की जाएगी। वहीं एमपी नगर में निगम की एक पार्किंग है जहां यात्री अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल नगर निगम घोटाला: अपर आयुक्त पर FIR, पद से हटाया
एमपी न्यूज: इंदौर हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिए डिवाइडर और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने के आदेश
ट्रैफिक पुलिस का नया कदम, व्हील लॉक से होगा 'नो-पार्किंग' का मुकाबला
मध्य प्रदेश न्यूज: 10 लाख की आबादी पर नया निकाय बनाने की तैयारी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava