MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 26, 2026, 21:27 IST
mp top news
नमस्कार, OBC आरक्षण पर अंतिम सुनवाई कल दोपहर 12:30 से होगी शुरू, MP शासन का फैसला: तीन विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

OBC आरक्षण पर अंतिम सुनवाई दोपहर 12:30 से होगी शुरू, 3 दिन में निपटेगा 6 साल का विवाद

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित OBC आरक्षण मामले में आज से निर्णायक सुनवाई शुरू हो रही है। जबलपुर हाईकोर्ट में तीन दिन तक लगातार इस केस पर विस्तृत बहस होगी। लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें अब इस सुनवाई पर टिकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP शासन का बड़ा फैसला: उज्जैन, ग्वालियर और अमरकंटक विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग (Urban Development and Housing Department) ने 26 अप्रैल 2026 को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। एक ही दिन में उज्जैन, ग्वालियर और अमरकंटक विकास प्राधिकरण (Development Authority) में नई नियुक्तियां (New Appointments MP) की गईं। तीनों आदेश उप सचिव सी.के. साधव के डिजिटल हस्ताक्षर से राज्यपाल के नाम पर जारी हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी के सरकारी कर्मचारियों का वेतन मामला SC पहुंचा, सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

मध्य प्रदेश के लगभग 40 हजार सरकारी कर्मचारियों के वेतन और एरियर से जुड़ा मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें तीन साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान कर्मचारियों को मिलने वाले 70, 80, और 90 प्रतिशत वेतन के नियम को असंवैधानिक घोषित किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी पर फायरिंग करने वाला था लॉरेंस गैंग, हो गई थी रेकी

मध्यप्रदेश की व्यावसायिक, आर्थिक राजधानी इंदौर को हिलाने की तैयारी में लॉरेंस गैंग जुटा हुआ है। जिससे रियल एस्टेट कारोबारी और बड़े कॉरपोरेट घरानों से करोड़ों की वसूली की जा सके। इसके लिए इंदौर के बिल्डर और नरेडको (नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल) मप्र के प्रेसीडेंट विवेक दम्मानी पर फायरिंग की तैयारी की जा रही थी। उन्हें पहले ही 5 करोड़ की वसूली के फोन आ गए थे। लेकिन उनके द्वारा हिम्मत दिखाते हुए इसमें पुलिस में शिकायत कर दी गई थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस केस में अहम सफलता हासिल की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जबलपुर हत्याकांड : एक करोड़ की जमीन के लिए मामा ने करवाई थी इंजीनियर की हत्या, ऐसे रची खतरनाक साजिश

जबलपुर में एक सिविल इंजीनियर की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया था। क्लेरेंस एटकिंस उर्फ राजा को उनके मामा और मामा के बेटे ने शूटर हायर कर मरवाया। रायपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की 15 एकड़ जमीन (Land Worth 1 Crore) का विवाद इस हत्या की वजह बना। बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहे क्लेरेंस को सुबह 7:50 बजे सिर में गोली मार दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 में कितना जाएगा कटऑफ, क्या बोल रहे विशेषज्ञ

पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में 155 पद है। इस बार परीक्षा करे लिए 1.35 लाख ने आवेदन भरे थे लेकिन केवल 72 फीसदी (97 हजार) ने ही परीक्षा दी। इंदौर में तो मात्र 45 फीसदी ने परीक्षा दी। पेपर का स्तर ठीक था और यह फैक्ट पर आधारित था, वह भी पुराने डेटा पर अधिक आधारित था। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर कि कटऑफ क्या होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आबकारी दफ्तर में शराब ठेकेदार की गुंडागर्दी, अधिकारी को जान से मारने की धमकी

भिंड जिले के आबकारी दफ्तर में एक विवाद ने अफरा-तफरी मचा दी। शराब ठेकेदार राघवेंद्र कुशवाह, जो अंग्रेजी शराब की सप्लाई में अनियमितता से नाराज था, दफ्तर में घुसकर अधिकारी महेश गौड़ से गाली-गलौज करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर ठेकेदार ने अधिकारी को कुर्सी से खींच लिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान कार्यालय में ताला लगाने की भी कोशिश की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में दिग्विजय सिंह और फिर कमलनाथ ने किया 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण, सोमवार से अंतिम सुनवाई

मध्यप्रदेश में भले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र हो रहा है, लेकिन नजरें अब हाईकोर्ट पर होंगी। साल 2019 से ओबीसी आरक्षण केस की चल रही लड़ाई अब अंतिम मोड़ पर आ गई है। इसी के साथ सितंबर 2022 में लगाए गए 87-13 फीसदी जैसे नासूर बन चुके फॉर्मूले का भी निराकरण होगा। इससे होल्ड 13 फीसदी का रिजल्ट और भर्ती दोनों को हरी झंडी मिलेगी। केस 26वें नंबर पर लिस्ट है और कुल 86 याचिकाएं लिंक हैं। सुनवाई का समय दोपहर साढ़े 12 बजे तय किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



शहडोल का शातिर चोर, 108 एम्बुलेंस को बनाया फ्री टैक्सी, ऐसे खुला मुन्नाभाई का राज

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के शहडोल के धनपुरी से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शातिर चोर के काम करने का तरीका मुन्नाभाई MBBS फिल्म जैसा निराला था। वह पुलिस से बचने के लिए सरकारी तंत्र का ही बखूबी इस्तेमाल करता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जिस महिला CEO को मिली जिंदा गाड़ने की धमकी वो दफ्तर में कैद, मंत्री नागर सिंह चौहान का भाई जमानत पर बाहर

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: जब कानून की रक्षा करने वाले ही असुरक्षित महसूस करने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ जनपद पंचायत की महिला सीईओ प्रिया काग हैं, जिन्हें सरेआम जिंदा गाड़ने की धमकी मिली और आज वे दफ्तर की चारदीवारी तक सिमट गई हैं। वहीं दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई और मुख्य आरोपी इंदर सिंह चौहान हैं, जो गैर-जमानती धाराओं के बावजूद शनिवार को जमानत पर बाहर आ गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कमलनाथ
  • दिग्विजय सिंह
  • MPPSC
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • OBC आरक्षण
  • नागर सिंह चौहान
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें