इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी पर फायरिंग करने वाला था लॉरेंस गैंग, हो गई थी रेकी

Sanjay Gupta | Apr 26, 2026, 16:25 IST
Share
lawrence gang
lawrence gang

INDORE: इंदौर में लॉरेंस गैंग ने बिल्डर विवेक दम्मानी पर फायरिंग की साजिश रची थी। स्थानीय बदमाशों से रेकी कर फोटो और वीडियो जुटाए गए। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से बड़ा हमला टल गया, कई अन्य बिल्डर भी निशाने पर थे।

News in Short

  • लॉरेंस गैंग ने इंदौर में दहशत फैलाने की साजिश रची।
  • बिल्डर विवेक दम्मानी पर फायरिंग की तैयारी।
  • स्थानीय बदमाशों से कराई गई रेकी।
  • फोटो और वीडियो गैंग तक पहुंचाए गए।
  • समय पर कार्रवाई से बड़ा हमला टला।

News in Detail

मध्यप्रदेश की व्यावसायिक, आर्थिक राजधानी इंदौर को हिलाने की तैयारी में लॉरेंस गैंग जुटा हुआ है। जिससे रियल एस्टेट कारोबारी और बड़े कॉरपोरेट घरानों से करोड़ों की वसूली की जा सके।

इसके लिए इंदौर के बिल्डर और नरेडको (नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल) मप्र के प्रेसीडेंट विवेक दम्मानी पर फायरिंग की तैयारी की जा रही थी। उन्हें पहले ही 5 करोड़ की वसूली के फोन आ गए थे। लेकिन उनके द्वारा हिम्मत दिखाते हुए इसमें पुलिस में शिकायत कर दी गई थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस केस में अहम सफलता हासिल की है।

बिल्डर की रेकी कर फोटो, वीडियो भेजे

इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि लॉरेंस गैंग की ओर से अप्रैल में जो धमकी दी गई थी, इसकी जांच की गई है। इसमें खरगोन में गिरफ्तार हुए राजपाल सिंह चंद्रावत का नाम सामने आया था।

इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। राजपाल से खुलासा हुआ कि उसने इंदौर के भंवरकुआं निवासी रितेश उर्फ सोनू खंगार को काम दिया था।

सोनू ने ही बिल्डर की रेकी करके फोटो, वीडियो व अन्य जानकारी राजपाल को दी थी। राजपाल ने जानकारी लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचाई थी।

lawrence-gang
lawrence-gang


समय पर गिरफ्तारी से बड़ी घटना टल गई

डीसीपी क्राइम ने बताया कि इस मामले में तत्परता से हुई जांच से राजपाल से पूछताछ हुई। इसके बाद सोनू को भी पकड़ा गया। सोनू पर पहले भी गंभीर अपराध में केस दर्ज है और वह ड्राइवरी का काम करता है। उसने रेकी कर फोटो, वीडियो भेजने की बात कबूली है।

राजपाल से भी साफ हुआ है कि यह जानकारी हैरी बाक्सर को दी गई थी। समय पर गिरफ्तारी हो गई, नहीं तो आशंका थी कि इनके द्वारा जैसे खरगोन में व्यापारी के यहां हवाई फायरिंग की गई, इंदौर में भी डराने के लिए फायरिंग की जाती।

अभी और भी आरोपी होने की आशंका है। राजपाल पर पहले भी गंभीर केस हैं और दिल्ली स्पेशल टीम और एनआईए इसकी जांच कर रही है।

इंदौर में इन्हें दी गई थी धमकी

इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देकर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। इसमें गोली मारने की भी धमकी दी गई।

फिर प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन पंवार व उनके पार्टनर कुंवर भूरिया को 10 करोड़ की वसूली के लिए फोन आया। इसके पहले इंदौर में कॉलेज संचालक रंजन मित्तल, तुकोगंज के रियल एस्टेट कारोबारी संजय मोगरा (जैन) को धमकी देकर 15 करोड़ मांगे गए। मेवाड़ अस्पताल संचालक विक्रम मेवाड़ा से भी 5 करोड़ मांगे गए थे।

खरगोन में फिरौती मांगने वाली लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस सख्त, छह गुर्गे और गिरफ्तार

लॉरेंस गैंग का बदमाश राजपाल रिमांड पर, इंदौर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी, बिजनेसमैन लिस्ट में

मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, 3 साथी विदेशी हथियारों संग पकड़े गए

इंदौर में अब 10 करोड़ की वसूली के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके पार्टनर को लॉरेंस गैंग की धमकी



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • लॉरेंस गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • विवेक दम्मानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा