खरगोन में फिरौती मांगने वाली लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस सख्त, छह गुर्गे और गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Apr 08, 2026, 17:15 IST
Share
lawrence bishnoi
lawrence bishnoi

खरगोन के भीलगांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने फिर कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने फिर से छह और गुर्गों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है।

News in Short

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ खरगोन पुलिस का एक्शन लगातार जारी है।
  • पुलिस ने छह और आरोपियों को किया है।
  • अब तक खरगोन पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
  • गैंग ने व्यापारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी और फायरिंग की थी।

News in Detail

भीलगांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा एक व्यापारी के घर पर फायरिंग करने और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में पुलिस ने गैंग के छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब तक इस मामले में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

17 मार्च को सत्येंद्र राठौड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ( Lawrence Bishnoi Gang ) का सदस्य बताया। उसने घर पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी ली और 10 करोड़ रुपए की फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सत्येंद्र राठौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अब इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने ताजा कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में राजा, विष्णु, रवि, जावेद, संदीप और कुलदीप शामिल हैं। जावेद से एक कार और मोबाइल फोन जब्त किया गया। पहले गिरफ्तार राजपाल से पिस्टल, कार और बाइक बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध और आरोपित को संरक्षण देने की धाराएं जोड़ी हैं।

पुलिस ने बनाई थी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। जांच में सामने आया कि आरोपित अलग-अलग भूमिकाओं में शामिल थे। इनमें रेकी करना, फायरिंग करवाना, हथियार उपलब्ध कराना और फरारी में मदद करना शामिल था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और लगातार धरपकड़ की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इनकी हुई थी पहले गिरफ्तारी

पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य साजिशकर्ता सचिन पाटीदार, लोकेन्द्र पंवार और अमित बड़गोटिया शामिल हैं। पुलिस ने 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजपाल चंद्रावत, मलखान सिसोदिया, शाहरुख खान, कृष्णपाल, अंशु पाल, शिवा बिलगड़े, रितिक पंवार, रोहित मालवीय और कासे खान शामिल हैं। मुख्य आरोपी 'हैरी बॉक्सर' और अन्य 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें...

खरगोन में 10 करोड़ फिरौती और फायरिंग कांड में लॉरेंस गैंग के 12 गुर्गे गिरफ्तार

इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी

इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे

एमपी में लॉरेंस गैंग का खौफ, रंगदारी-फिरौती की धमकियों से दहशत

Tags:
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • Lawrence Bishnoi
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • खरगोन
  • हैरी बॉक्सर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती