लॉरेंस गैंग का बदमाश राजपाल रिमांड पर, इंदौर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी, बिजनेसमैन लिस्ट में

Sanjay Gupta | Apr 23, 2026, 11:48 IST
Share
indore lawrence gang rajpal remand case
indore lawrence gang rajpal remand case

इंदौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली की धमकियों के मामले में बदमाश राजपाल सिंह चंद्रावत को रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई बड़े कारोबारी निशाने पर होने का खुलासा हुआ है। पुलिस गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है।

    इंदौर में हाल ही में एक के बाद एक कई बड़े कारोबारियों को लॉरेंस गैंग द्वारा धमकियां मिली हैं। इस मामले में अब क्राइम ब्रांच इंदौर ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बदमाश राजपाल सिंह चंद्रावत को खरगोन जेल से रिमांड पर लिया है।

    आरोप है कि इसी ने बिल्डर विवेक दम्मानी, प्रॉपर्टी ब्रोकर और पंप संचालक चेतन सिंह पंवार, कुंवर सिंह भूरिया की रेकी की और इसके बाद धमकियां आईं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आ रहा है कि इंदौर के कई रियल एस्टेट कारोबारी और बड़े बिजनेसमैन इसके निशाने पर थे और इसकी लिस्ट बनाई हुई थी। इन सभी की जानकारियां जुटाई जा रही थीं, ताकि इनके आधार पर इन्हें धमकाया जा सके।

    चंद्रावत 10 करोड़ की धमकी में बंद था

    डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉटन कारोबारी दिलीप सिंह राठौर को धमकी देकर 10 करोड़ मांगने का आरोप चंद्रावत पर है। रुपए नहीं देने पर घर पर फायरिंग की गई थी। इसमें चंद्रावत का हाथ था।

    इसी के द्वारा स्थानीय बदमाशों से यह काम करवाया गया था। इसके पांच बैंक खाते मिले हैं, जिसमें एक खाते में अमेरिका से हैरी बॉक्सर ने ट्रांजेक्शन किया है। राजपाल के साथ ही सहयोगी योगेश भाटी भी गैंग में सक्रिय है।

    तिहाड़ जेल में लॉरेंस से मिल चुका चंद्रावत

    चंद्रावत सीधे लॉरेंस गैंग से जुड़ा है। वह कुछ साल पहले तिहाड़ जेल में उससे मिल चुका है। इसके बाद ही वह मप्र में गैंग बनाकर काम करने लगा। चंद्रावत की रेकी पर ही हैरी बॉक्सर ने दिलीप सिंह राठौर को 10 करोड़ की वसूली के फोन लगवाए। रुपए नहीं देने पर अमित बड़गोत्या (उज्जैन), लोकेंद्र पंवार (उज्जैन), सचिन पाटीदार (धार) के माध्यम से रेकी करवाई और देवास के बदमाशों से फायरिंग कराई गई।

    अभी तक इंदौर में इन्हें मिल चुकी धमकी

    • इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी।
    • प्रॉपर्टी कारोबारी व पंप संचालक चेतन पंवार व उनके पार्टनर कुंवर भूरिया से 10 करोड़ मांगे।
    • कॉलेज संचालक रंजन मित्तल को भी धमकी वाले फोन।
    • तुकोगंज के कारोबारी संजय मोगरा (जैन) को 15 करोड़ की धमकी।
    • मेवाड़ अस्पताल संचालक किशनगंज विक्रम मेवाड़ा से पांच करोड़ की फिरौती।
    (वहीं इसके अलावा कई और बिल्डर्स को धमकी मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने इसकी रिपोर्ट पुलिस को नहीं कराई। बताया जाता है कि ऐसे करीब दर्जन भर लोग हैं। जानकारी के अनुसार एक बिल्डर तो गैंग को करोड़ों रुपए दे भी चुके हैं, इसके बाद इनके हौसले और बढ़ गए हैं।)

    ये खबर भी पढ़िए...

    मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, 3 साथी विदेशी हथियारों संग पकड़े गए

    इंदौर में एक बिल्डर के रुपए देने से लॉरेंस गैंग की बढ़ी हिम्मत, 12 बिल्डरों को मिल चुकी धमकी

    इंदौर में अब 10 करोड़ की वसूली के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके पार्टनर को लॉरेंस गैंग की धमकी

    खरगोन में फिरौती मांगने वाली लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस सख्त, छह गुर्गे और गिरफ्तार

    Tags:
    • इंदौर
    • लॉरेंस गैंग
    • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
    • हैरी बॉक्सर
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती