इंदौर में एक बिल्डर के रुपए देने से लॉरेंस गैंग की बढ़ी हिम्मत, 12 बिल्डरों को मिल चुकी धमकी
Sanjay Gupta | Apr 16, 2026, 12:07 IST
lawrence-gang
इंदौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली व धमकियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक बिल्डर द्वारा रकम देने के बाद गैंग का हौसला बढ़ गया है। इंदौर में अब तक 12 से ज्यादा बिल्डर और कारोबारी धमकी के शिकार हो चुके हैं, पुलिस जांच जारी है।
पांच प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- इंदौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकियां बढ़ रही हैं।
- एक बिल्डर द्वारा पैसे देने से गैंग का हौसला बढ़ गया है।
- 12 से ज्यादा बिल्डर और कारोबारी को धमकी भरे कॉल आ चुके हैं।
- कई मामलों में करोड़ों की मांग की गई है।
- पुलिस और एसआईटी जांच में जुटी, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पिछले एक माह में ही 12 से अधिक बिल्डर और प्रॉपर्टी कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। इसके बाद ही गैंग की हिम्मत बढ़ गई और फोन की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
बिल्डर की खबर से खुलासा, कई धमकी आई
इन धमकियों के बाद इस बिल्डर लॉबी में बात चली। इसमें खुलासा हुआ कि कई और बिल्डर, जिनकी संख्या 12 से भी ज्यादा है, उन्हें फोन आ चुके हैं। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं दी है। जब बड़े बिल्डर के मामले सामने आए तो फिर इन्होंने आपस में बात की और बताया कि इन्हें भी धमकियां मिल चुकी हैं।
इंदौर में यह कर चुके हैं शिकायत
- फरवरी में मेवाड़ अस्पताल संचालक किशनगंज थाना एरिया को भी पांच करोड़ की धमकी मिल चुकी है।
- इंदौर में इसके पहले बिल्डर संजय मोगरा (जैन) को धमकी मिली थी। इनसे पहले 10 करोड़ मांगे और जब फोन काट दिया तो 15 करोड़ की मांग की। इन्हें 16 मार्च को धमकी मिली, जिस पर 20 मार्च को तुकोगंज थाने में केस दर्ज हुआ।
- कॉलेज संचालक रंजन मित्तल को भी 10 करोड़ की धमकी आ चुकी है।
- अब बिल्डर दम्मानी को पांच करोड़ की और इसके बाद चेतन सिंह पंवार और उनके पार्टनर कुंवर सिंह भूरिया को 10 करोड़ की धमकी आई।
एसआईटी के हाथ अभी ठोस कुछ नहीं लगा
हालांकि गैंग से लिंक होने वाले दर्जन भर संदिग्धों को रडार पर लिया है, लेकिन अभी ठोस सुराग हाथ में नहीं आया। वहीं धमकी भरे फोन की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इस तरह से काम कर रही है गैंग
फोन करने पर रुपए नहीं मिलते हैं तो धमकाने के लिए इन गुंडों का उपयोग किया जाता है। इसके बदले में इन्हें कई म्यूल खातों का उपयोग कर 25 से 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। यह गुंडे वसूली में डर बनाने के लिए हवाई फायर करना, पेट्रोल बम फेंकने जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
निजी जानकारी कहां से मिल रही, यह संदिग्ध
वीपीएन नेटवर्क से समस्या
ये खबरें भी पढ़ें....
इंदौर में अब 10 करोड़ की वसूली के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके पार्टनर को लॉरेंस गैंग की धमकी
खरगोन में 10 करोड़ फिरौती और फायरिंग कांड में लॉरेंस गैंग के 12 गुर्गे गिरफ्तार
इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari