इंदौर में अब 10 करोड़ की वसूली के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके पार्टनर को लॉरेंस गैंग की धमकी
Sanjay Gupta | Apr 15, 2026, 14:48 IST
lawrence bishnoi gang threat indore businessmen
इंदौर के बिल्डरों को लॉरेंस गैंग से धमकियां मिल रही हैं। इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी, संजय जैन और मेवाड़ अस्पताल के संचालक के बाद अब दो प्रॉपर्टी कारोबारियों को भी 10 करोड़ रुपए की वसूली के लिए धमकी दी गई है।
इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी को लॉरेंस गैंग से धमकी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब दो और प्रॉपर्टी कारोबारियों को इसी गैंग से धमकी आ गई है। यह धमकी इंदौर में चेतन सिंह पवार और उनके पार्टनर कुंवर भूरिया को मिली है। इन दोनों से 10 करोड़ रुपए की वसूली की मांग की गई है। दोनों की टिगरिया बादशाह में जमीन है और वे प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं।
चेतन सिंह ने द सूत्र को बताया कि धमकी मंगलवार को मिली थी और फिर बुधवार सुबह भी एक और धमकी आई। इसके साथ ही वॉइस मैसेज भी भेजा गया। धमकी में लॉरेंस गैंग का नाम लिया गया था। साथ ही पैसों की मांग की गई थी।
धमकी देने के लिए वही तरीका अपनाया गया और विदेशी नंबर से कॉल आई, साथ ही वॉइस मैसेज भी आया। लॉरेंस गैंग की तरफ से हैरी बॉक्सर का नाम लेकर फोन किया गया। यह फोन विदेशी नंबर से था। हैरी उर्फ हरिचंद्र बॉक्सर ने कहा कि अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद हैरी ने कॉल काटकर वॉइस मैसेज भेजा।
हाल ही में इंदौर के बिल्डर कॉन्ट्रेक्टर संजय जैन को भी 16 मार्च को धमकी मिली थी। इसकी शिकायत तुकोगंज थाने में हुई थी। इसके बाद अशोकनगर जेल में बंद शूटर मनीष जांगिड़ को इंदौर पुलिस रिमांड पर इंदौर लेकर आई थी। उससे पूछताछ की गई।
इंदौर में 12 फरवरी को महू मेवाड़ा अस्पताल संचालक के बेटे को भी धमकी आई थी और 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे। एक और बिल्डर को धमकी आ चुकी है। बताया जाता है कि वह तो रुपए भी दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश में लॉरेंस गैंग के नाम से आ रही लगातार धमकियों को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने इसकी जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है। इसकी कमान एसटीएफ के एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा को दी गई है। इस दल में डीआईजी राहुल लोढ़ा भी हैं। टीम ने इंदौर, खरगोन, अशोकनगर, भोपाल केस की डायरी भी ली है। एसआईटी द्वारा जांच और गिरफ्तारियां की जा रही हैं। इसमें प्रदीप नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
जांच एजेंसी को वीपीएन नेटवर्क से समस्या आ रही है। धमकी वाले नंबर इसी नेटवर्क के हैं। इसके चलते इनकी सही लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल काम है। इसलिए अभी तक मुख्य आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में अब 10 करोड़ की वसूली के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके पार्टनर को लॉरेंस गैंग की धमकी
खरगोन में 10 करोड़ फिरौती और फायरिंग कांड में लॉरेंस गैंग के 12 गुर्गे गिरफ्तार
इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
पुलिस से कर रहे हैं शिकायत
विदेशी नंबर से आया कॉल
इंदौर में इन सभी को आ चुके धमकी
इंदौर में 12 फरवरी को महू मेवाड़ा अस्पताल संचालक के बेटे को भी धमकी आई थी और 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे। एक और बिल्डर को धमकी आ चुकी है। बताया जाता है कि वह तो रुपए भी दे चुके हैं।
एसआईटी भी बन चुकी है
वीपीएन नेटवर्क से समस्या
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में अब 10 करोड़ की वसूली के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके पार्टनर को लॉरेंस गैंग की धमकी
खरगोन में 10 करोड़ फिरौती और फायरिंग कांड में लॉरेंस गैंग के 12 गुर्गे गिरफ्तार
इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari