mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

Sanjay Dhiman | Sept 28, 2026, 22:46 IST
मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें,नरोत्तम मिश्रा बोले ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें, मध्य प्रदेश में एक अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

mp Top News



ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी में ब्राह्मण सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी। मिश्रा ने सवाल उठाया कि ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण का आरोप कैसे लगता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ब्राह्मण एकता की अपील भी की। उन्होंने संयम के साथ...खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

मध्य प्रदेश में राशन वितरण ठप होने का खतरा बढ़ रहा है। राशन विक्रेता संघ ने पांच मांगों पर आंदोलन का ऐलान किया है। 1 अक्टूबर से सभी 28 हजार सरकारी राशन दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी। मांगें कमीशन, मानदेय और समय पर भुगतान से...खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

BHOPAL. भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रविवार रात छात्रों का हंगामा हुआ। कटारा हिल्स बायपास स्थित इस हॉस्टल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप है। छात्रों ने कॉकरोच मिलने की भी बात कही। शिकायत के बाद भी सुधार न होने की बात कही गई। कटारा हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा, शिकायत नहीं मिली। फिर भी जांच टीम भेजी जाएगी।...खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ...खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

सुप्रीम कोर्ट ने UPI MDR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 15 अक्टूबर से 2,000 रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर दुकानदारों को 0.4 फीसदी शुल्क देना होगा। ग्राहकों पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। कोर्ट ने केंद्र और बाकी पक्षों से चार हफ्ते में जवाबी..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी संदीप बंटी नागर ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। नागर की सुसाइड केस के बाद तीन महिलाएं राडार पर हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस परिजनों के बयान के बाद इस मामले पर अब आगे बढ़ेगी।..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूह को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलने वाला है। उन्होंने बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को उत्तराधिकारी बताया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रिया को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी। अग्रवाल के मुताबिक वेदांता अगले 200 साल देश की प्रगति में योगदान देता रहेगा।...खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

Indore. नवरात्रि के पहले इंदौर में दो बड़ी कार्रवाई के दौरान 92 लाख की हजारों गर्भपात किट मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मामले को लेकर हिंदूवादी नेता भड़क गए हैं। वहीं मामले को लेकर पूर्व मंत्री और महू विधायक ऊषा ठाकुर का बयान बड़ा बयान सामने आया है।..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...

Tags:
  • mp Top News
  • पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • ब्राह्मण सम्मान समारोह
  • मध्य प्रदेश में राशन वितरण ठप
  • भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी
  • देश में मानसून
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर
  • वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल
  • प्रिया अग्रवाल