एमपी परिवहन एसआई भर्ती: नियमों की उड़ाई धज्जियां, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल!

Sanjay Sharma | Apr 13, 2026, 19:03 IST
mp transport si recruitment 2025
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग का विवादों से गहरा नाता है। ताजा विवाद विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर सामने आया है। साल 2025 की SI भर्ती की रूल बुक ने विभाग के लिए हुई इस परीक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News in short

  • एमपी परिवहन उप निरीक्षक भर्ती में आयु सीमा में रियायत के प्रावधान की अनदेखी।
  • एक क्वेश्चन पेपर हिंदी- अंग्रेजी तो दूसरा केवल अंग्रेजी में लिया।
  • रूल बुक में परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी की गई।
  • विसंगतियों से चिंतित अभ्यर्थी RTI के जरिए सवाल उठा रहे।

News in Detail

मध्य प्रदेश में परिवहन उप निरीक्षक भर्ती (Transport Sub Inspector Recruitment) को लेकर विवाद बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में कई विसंगतियां बताई हैं। आयु सीमा, परीक्षा भाषा और योग्यता नियमों में अंतर सामने आया है। इससे उम्मीदवारों में भ्रम बढ़ा है। अब सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगा गया है।



transport si recruitment

मामला परिवहन उप निरीक्षक भर्ती (ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती) से जुड़ा है। अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा की रूल बुक और विभागीय प्रावधानों पर विरोध जताया है। विभाग से भर्ती नियमों की अनदेखी कर भर्ती परीक्षा के आयोजन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सूचना के अधिकार के तहत भी गाइड लाइन, पूर्व में इस पद पर हुई भर्ती की रूल बुक और नई भर्ती में किए बदलावों पर जानकारी मांगी है।



आयु सीमा में रियायत न देने पर नाराजगी

अभ्यर्थियों ने भर्ती में आयु सीमा में रियायत न देने पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है 2017 तक इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष थी। अब इसे घटाकर 33 साल कर दिया गया है। इस वजह से हजारों युवा परीक्षा की पात्रता (Eligibility) से ही वंचित रह गए हैं। विभाग ने इसके लिए पूर्व से कोई जानकारी भी नहीं दी थी।



परीक्षा के भाषा माध्यम में भी विसंगति

परीक्षा के क्वेश्चन पेपर्स के भाषा माध्यमों पर भी अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है। लिखित परीक्षा के पहले भाग यानी पार्ट ए में द्विभाषी क्वेश्चन दिए गए थे। वहीं पार्ट बी में केवल अंग्रेजी में ही क्वेश्चन रखे गए। इस वजह से हिंदी माध्यम के अभ्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। जबकि अंग्रेजी माध्यम के अभ्यार्थियों को इसका फायदा हुआ।





विसंगतियों की रही भरमार

परिवहन SI भर्ती के अभ्यार्थियों का कहना है चयन परीक्षा में कई खामियां रही है। परीक्षा के आवेदन की तारीख घोषित होने तक पात्रता नियम स्पष्ट किए गए। इस पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होता है। लेकिन भर्ती में इसकी शर्त भी अस्पष्ट रखी गई। साल 2019 के भर्ती नियम में मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा होना जरूरी लेकिन इस भर्ती में डिग्री अनिवार्य बताई गई है।



FAQ

  1. परिवहन उप निरीक्षक भर्ती में आयु सीमा विवाद क्या है?
    परिवहन उप निरीक्षक भर्ती (Transport Sub Inspector Recruitment) में 2017 और 2025 की आयु सीमा अलग है। पहले 40 वर्ष थी, अब 33 वर्ष कर दी गई है। इससे उम्मीदवारों में असंतोष बढ़ा है और स्पष्ट कारण मांगा गया है।
  2. परीक्षा भाषा को लेकर क्या समस्या है?
    इस भर्ती में पार्ट ए द्विभाषी था, लेकिन पार्ट बी केवल अंग्रेजी में था। परीक्षा भाषा (Exam Language) में यह असमानता मानी गई है। अभ्यर्थी दोनों भाषा में प्रश्न की मांग कर रहे हैं।
  3. योग्यता नियमों में क्या विरोधाभास है?
    योग्यता नियम (Eligibility Criteria) में 2019 के अनुसार डिप्लोमा जरूरी है। लेकिन भर्ती में डिग्री अनिवार्य बताई गई है। इससे उम्मीदवार भ्रमित हैं और स्पष्टीकरण चाहते हैं।

ये भी पढ़ें...



MPSC Recruitment 2026: पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 552 पदों पर भर्ती



MP Central Bank of India Vacancy: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी



SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया



Indian Navy Bharti 2026: सुरों के शौकीनों के लिए नौसेना में नौकरी





Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Transport
  • Sub Inspector Recruitment
  • ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती
  • उप निरीक्षक भर्ती