GST ऑफिस में लोकायुक्त कार्रवाई, 2 महिला अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, इसलिए मांगी थी रिश्वत

Vikram Jain | Oct 03, 2024, 16:48 IST
Share
MP Ujjain GST office briber 2 woman officers arrested
MP Ujjain GST office briber 2 woman officers arrested

उज्जैन में जीएसटी कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। जब दो महिला अधिकारी लोकायुक्त पुलिस के ट्रेप में फंस गई। लोकायुक्त ने दोनों अधिकारियों के 3500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानें किस काम के लिए ले रहीं थी रिश्वत...

BHOPAL. मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। काम करने के बदले लोगों से घूस मांगी जा रही हैं। इन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई भी लगातार जारी है। उज्जैन में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय (वाणिज्य कर विभाग) की दो महिला अधिकारियों को 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ने जीएसटी नंबर देने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी।

ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि तीन दिन पहले ठेकेदार दीपसिंह ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी कि भरतपुरी जीएसटी कार्यालय में जीएसटी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। जिसके बाद लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा ने इस शिकायत की पुष्टि कराई को शिकायत सही पाई गई।

रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ठेकेदार की शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम गुरुवार को भरतपुरी क्षेत्र में स्थित जीएसटी कार्यालय पहुंची। लोकायुक्त टीम ने ट्रेप करते हुए वाणिज्य कर विभाग की विजया भिलाला राज्य कर निरीक्षक और किरण जोशी सहायक ग्रेड 3 को 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।

GST नंबर देने के नाम पर मांगे थे 6 हजार रुपए

जानकारी के अनुसार ठेकेदार दीपसिंह बुनकर की श्रीराधा कांट्रेक्टर नाम की फर्म है। दीपसिंह बुनकर ने वाणिज्य कर विभाग में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त से की थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि जीआर कंपनी से सीमेंट गिट्टी का काम लिया है। काम पूरा होने पर कंपनी ने जीएसटी नंबर मांगा था, नंबर के लिए विभाग में 23 अगस्त को आवेदन किया था। जिसके बाद दोनों महिला अधिकारी जीएसटी नंबर देने के एवज में 6 हजार रुपए रिश्वत की मांग रही थी। यह दोनों एक माह से चक्कर लगवा रही थी। बाद में ये अधिकारी 3500 रुपए पर नंबर देने के लिए राजी हुई। इसके बाद लोकायुक्त में रिश्वतखोर महिला अधिकारियों की शिकायत की शिकायत कर दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Ujjain News
  • उज्जैन न्यूज
  • GST
  • मध्य प्रदेश
  • लोकायुक्त पुलिस
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • उज्जैन जीएसटी कार्यालय
  • Ujjain GST Office
  • जीएसटी नंबर
  • घूस लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज