एमपी विस सत्र से पहले कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, एक्शन प्लान तैयार!
एमपी विधानसभा का सत्र हमेशा से ही हंगामेदार रहा है। इस बार कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस नेता चाहते हैं कि सरकार से जुड़े हर मुद्दे पर सवाल उठाए जाएं और कोई भी मौका हाथ से न जाने दिया जाए। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस विधायक दल की बैठक करेंगे। 20 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू होगा। इससे ठीक एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई है।
इन विषयों पर होगी बैठक
इस बार पार्टी का फोकस प्रदेश से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने पर रहेगा।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह तय किया जाएगा कि किन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सरकार के सामने रखा जाए। माना जा रहा है कि कांग्रेस किसानों की समस्याओं, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार से सवाल कर सकती है।
इसके अलावा पार्टी युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने और भर्ती प्रक्रिया में सुधार जैसे मुद्दे भी उठा सकती है। कांग्रेस मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले के आरोपों और यूसीसी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कांग्रेस आदिवासी और दलितों के अधिकार, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार जैसे विषयों को भी विधानसभा में उठाएगी। इन सभी मुद्दों की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने 19 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई है।
उमंग सिघार का बयान
विधायक दल की बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि mp vidhan sabhaके मानसून सत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ठोस रणनीति तैयार कर रही है।
Leader of the Oppositionउमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही केन-बेतवा परियोजना और आदिवासी व दलितों के अधिकारों से जुड़े विषयों को भी सदन (एमपी विधानसभा सत्र न्यूज) में उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को जवाब देना होगा। कांग्रेस विधानसभा में इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगेगी।
पटवारी ने सरकार ने पूछा सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री लखन पटेल के विभाग बदले जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि क्या सिर्फ विभाग बदलने से किसी गलती को सुधारा जा सकता है।
पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस लेकर अपने पास रख लिया है। अब प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि इससे व्यवस्था में क्या बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास पहले से कई विभाग हैं। इन विभागों में भी जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पशुपालन विभाग अपने पास लेना कितना सही फैसला है।
जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गायों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने वर्षों तक गाय को अपना बड़ा प्रतीक बनाया, उसी की सरकार में आज गायों की स्थिति खराब है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं में हालात ठीक नहीं हैं। कई जगहों पर गायों को न पर्याप्त चारा मिल रहा है, न पानी और न ही इलाज की सुविधा मिल रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट
भोजशाला के बाहर नमाज कहां होगी, सुप्रीम कोर्ट के लिखित आदेश के बाद जगह ढूंढ रहा प्रशासन
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस को ऑपरेशन अवधेश का डर! कल मनाने पहुंच रहे जीतू पटवारी
जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे