एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट
Aman Vaishnav | Jul 12, 2026, 09:40 IST
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां
मध्य प्रदेश में जनवरी से 10 जुलाई तक अवैध संबंधों के चलते 15 से ज्यादा पतियों की हत्या हुई। इन खौफनाक वारदातों को अंजाम देने के लिए पत्नियों ने जहर देने, गला घोंटने और शूटरों को सुपारी देने जैसे तरीके अपनाए।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में पिछले सात महीनों में 15 से ज्यादा पति की हत्या हुई।
- ज्यादातर मामलों में आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है।
- कहीं जहर दिया गया, कहीं गला घोंटा गया तो कहीं अवैध संबंधों में हत्या हुई।
- धार, इंदौर, उज्जैन और मंदसौर के चार बड़े केस इस ट्रेंड को साफ दिखाते हैं।
- एक्सपर्ट इसे रिश्तों में बढ़ते तनाव और सामाजिक बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।
रीवा , पन्ना और नरसिंहपुर के मामले
इससी तरह 1 जुलाई को पन्ना में संजय मिश्रा का शव निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला था। यहां भी पत्नी और प्रेमी आरोपी निकले थे।
इसके अलावा 30 जून को नरसिंहपुर में हाईवे किनारे तुलसीराम का शव मिला था। पुलिस जांच में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगा था। जनवरी से 10 जुलाई 2026 के बीच प्रदेश में ऐसे 15 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।
mp-husbands-murdered-extramarital-affairs
धार: सोते समय हुई हत्या
पुलिस के अनुसार प्रियंका का कमलेश पुरोहित से प्रेम संबंध था। दोनों ने सुरेंद्र सिंह भाटी को हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी थी।
आरोप है कि वारदात वाली रात प्रियंका ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। पुलिस ने प्रियंका, कमलेश समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
mp-husbands-murdered-extramarital-affairs
इंदौर: हादसा नहीं, हत्या थी
वहीं पुलिस जांच में पत्नी भारती पाटीदार और कथित प्रेमी राहुल उइके उर्फ राहुल मराठा की भूमिका सामने आई।
पुलिस का दावा है कि राहुल की नवीन से पुरानी रंजिश थी। उसने देवास और उज्जैन के शूटरों को 15 लाख रुपए की सुपारी दी। 12 अप्रैल की रात रेकी के बाद नवीन की हत्या की गई और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश हुई।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी सात आरोपी गिरफ्तार हुए।
mp-husbands-murdered-extramarital-affairs
उज्जैन: जमीन विवाद बना वजह
आरोप है कि 29 मई की रात जितेंद्र भारत सिंह को खेत पर ले गया था। शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
mp-husbands-murdered-extramarital-affairs
मंदसौर: सबसे क्रूर तरीका
पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल की रात धनराज को सुनसान खेत पर ले जाकर पहले गला घोंटा गया, फिर धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े किए गए और जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था।
mp-husbands-murdered-extramarital-affairs
आंकड़े क्या कहते हैं
बिहार में लव अफेयर से जुड़ी 270 हत्याएं दर्ज हुईं।
वहीं महाराष्ट्र में अवैध संबंधों से जुड़ी हत्याओं का आंकड़ा 166 रहा।
मध्य प्रदेश में लव अफेयर से 118 और अवैध संबंधों से जुड़ी 120 हत्याएं सामने आईं।
ये खबरें भी पढ़िए...
देवर के प्यार में पागल पत्नी ने की पति की हत्या, सूटकेस में लाश भरकर भागी मुंबई
बाथरूम में दफन मिला 45 दिन से लापता पति का शव, पत्नी ने कबूला जुर्म
मुझे बचाओ चिल्लाता रहा, फिर हो गई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava