MP Weather Report: कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश! पचमढ़ी का पारा 6.2, इन शहरों की विजिबिलिटी भी हुई कम

Sandeep Kumar | Nov 22, 2025, 16:49 IST
Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश में 22 नवंबर को शीतलहर और घने कोहरे का असर दिखा। तापमान 7 से 10 डिग्री तक गिरा। भोपाल, इंदौर, शाजापुर और पचमढ़ी में ठंड अधिक थी। मौसम विभाग की मानें तो शीतलहर 24 नवंबर तक जारी रहेगी।

BHOPAL. एमपी में ठंड के साथ घने कोहरे का असर है। शनिवार सुबह कई शहरों में कोहरा देखा गया। शाजापुर में घना कोहरा छाया। अकोदिया और शुजालपुर में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। इस वजह से गाड़ियों की हेडलाइट चालू रखनी पड़ी।



मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, दतिया, इंदौर, जबलपुर में विजिबिलिटी 1000 मीटर तक रही। गुना, ग्वालियर, सतना, रीवा, खजुराहो में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर तक रही। रात का पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।



22 नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश में शीतलहर का अहर देखा गया। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, खंडवा, शाजापुर, नरसिंहपुर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल और छतरपुर में पड़ी। कुछ जिलों में तापमान 7 से 10 डिग्री तक गिरा। भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री और इंदौर में 7.6 डिग्री था।



8c973d27-be6


ये भी पढ़ें...एमजीएम कॉलेज में 2 साल में 7 बार रैगिंग, हर बार दबा दी गई शिकायत, अब छात्र सुरक्षा मांगने पर मजबूर



पचमढ़ी में सबसे कम 6.2 डिग्री तापमान

शुक्रवार-शनिवार रात कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल और इंदौर में पारा 9.4 डिग्री था। ग्वालियर में 13 डिग्री, उज्जैन और जबलपुर में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 6.2 डिग्री था। राजगढ़ में 8.2 डिग्री, खरगोन में 8.6 डिग्री और नौगांव में 8.8 डिग्री था। नरसिंहपुर में पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।



ये भी पढ़ें...महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत का क्यों हुआ इस्तीफा; विशेषज्ञों ने बताया कारण, 4 प्रमुख लोग थे महाधिवक्ता की रेस में



चली ठंडी हवा

22 नवंबर को शीतलहर का असर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में देखा गया। ठंडी हवा लगातार चलती रही। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया था। अलर्ट 22, 23 और 24 नवंबर तक था। कई इलाकों में दिन का तापमान गिरा। रात और दिन दोनों में कड़ाके की ठंड महसूस हुई।



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (22 नवंबर): एमपी में हल्की तो दक्षिण में भारी बारिश, उत्तरी भारत में बढ़ेगी ठंड



शीतलहर थमने की उम्मीद

हवा का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में ठंड से राहत मिल सकती है। रविवार तक शीतलहर थमने की उम्मीद है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, नरसिंहपुर में शीतलहर रही। खरगोन में तीव्र शीतलहर का प्रभाव था। नर्मदापुरम और रीवा में सुबह न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर थी। पचमढ़ी में सबसे कम पारा 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 7 जिलों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें आज का मौसम



इन जिलों में आज चलेगी शीतलहर

MP Weather Report: 22 नवंबर 2025 की रात शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, खरगौन में तापमान गिरेंगे। इन जिलों में कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। नरसिंहपुर में दिन और रात दोनों में ठंड रहेगी। बाकी जिलों में भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। ठंड का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बढ़ सकता है।







Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • एमपी में ठंड
  • शीतलहर का अलर्ट