मौसम का हाल : ठंड ने फिर दिखाए तेवर, उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में आई गिरावट

Sandeep Kumar | Jan 28, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather  temperature Report
MP Weather temperature Report

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। प्रदेश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, एमपी में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है। पिछले 6 दिनों से ठंड का असर कम हो गया था लेकिन अब एक बार फिर ठंड तेज हो गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। कल्याणपुर (शहडोल), उमरिया, देवरा (सिंगरौली), राजगढ़ और गिरवर जैसे शहरों और जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर में 2.8 डिग्री और उमरिया में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

2b029543-6bc
2b029543-6bc

मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 79 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो सागर में 99, मंदसौर में 128, उमरिया में 136, खजुराहो में 138 एक्यूआई है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

6a1b3cc5-46e
6a1b3cc5-46e

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फरवरी में 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। एक सप्ताह तक दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली था, लेकिन शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार-रविवार की रात में पारा फिर से पांच डिग्री के नीचे चला गया। 28 जनवरी दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी हिंदी न्यूज
त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू

By Amresh Kushwaha

त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार