MP weather update : एमपी के 80 प्रतिशत हिस्से में लू चलने की आशंका, आंधी-बारिश का भी अलर्ट, पृथ्वीपुर-बिजावर सबसे गर्म

Sandeep Kumar | Jun 03, 2024, 08:11 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-03T080324.549.jpg
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच तापमान में कुछ गिरावट आई है। इससे प्रदेश वासियों को राहत मिली। नौतपा के आखिरी दिन प्रदेश में आंधी तूफान के साथ सतना, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। हालांकि ये प्री-मानसून बारिश बताई जा रही है...

मध्य प्रदेश में नौतपा के आखिरी दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कई जिलों में आंधी की स्थिति बनी तो बादल भी छाए रहे। निवाड़ी के पृथ्वीपुर और छतरपुर के बिजावर में टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार रहा। IMD, भोपाल ने सोमवार को प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में लू ( Heat wave ), गरज-चमक, आंधी और बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट (Orange-yellow rain alert ) जारी किया है। इससे पहले रविवार को प्रदेश के सबसे गर्म टॉप-10 शहरों में पृथ्वीपुर, बिजावर, शिवपुरी, टीकमगढ़, नौगांव, ग्वालियर, सिंगरौली, गुना, खजुराहो और राजगढ़ रहे। पृथ्वीपुर में 45.1 डिग्री, बिजावर में 45 डिग्री, शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44 डिग्री, नौगांव में 43.8 डिग्री, ग्वालियर में 43.5 डिग्री, सिंगरौली में 43.4 डिग्री, गुना में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री और राजगढ़ में पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...MP NEWS : राजगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 बारातियों की मौत , सतना में 4 की जान गई



प्रदेश में पांच डिग्री तक नीचे आया तापमान


मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच शुरू हुई प्री मानसून बारिश (pre monsoon rain ) के चलते प्रदेश के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट आई है। कई शहरों में एक डिग्री से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में पारा एक से पांच डिग्री तक लुढ़क गया। रात के तापमान में भी गिरावट आई है।



ये खबर भी पढ़िए...ASI सर्वे का 73वां दिन : भोजशाला परिसर में मिट्टी हटाई, बड़े पत्थर से हटाई जाएगी मिट्टी



बड़े शहरों में भी लुढ़का पारा


बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में पारा लुढ़क गया। भोपाल में 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री, जबलपुर में 39.5 डिग्री और उज्जैन में टेम्प्रेचर 41 डिग्री दर्ज किया गया। नौतपा में पहली बार सात शहरों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री के नीचे आया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 34.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 38 डिग्री, मंडला में 38.2 डिग्री, सिवनी में 38.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.6 डिग्री और बैतूल में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...देशभर में महंगा हुआ Amul दूध, जानें आपके क्षेत्र में कितने रुपए बढ़े



आंधी-बारिश और गर्मी का दौर


मौसम वैज्ञानिक ने बताया, 30 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार तक केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मानसून ने कवर कर लिया। अब यह आगे बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में समय पर पहुंचने का अनुमान है। वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आंधी, बारिश का दौर बन रहा है। यह अगले कुछ दिन तक जारी रहेगा। सोमवार को आंधी-बारिश के साथ लू का असर भी बना रहेगा।



नौतपा के 5 दिन सबसे गर्म रहे


सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो गया था। पिछले 10 में से 5 साल नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी लगातार 5 दिन तक भीषण गर्मी पड़ी रही है। छठे, सातवें और आठवें दिन भी गर्मी का असर रहा। पृथ्वीपुर, नौगांव, बिजावर, सीधी, राजगढ़, छतरपुर समेत कई जिलों में तो टेम्प्रेचर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। रविवार को कई जिलों में पारा 1 से 5 डिग्री तक लुढ़क गया। रात का तापमान भी कम हुआ।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • heat wave
  • मध्य प्रदेश में नौतपा
  • बिजावर में टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार
  • आंधी और बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट
  • Orange-yellow rain alert
  • भोपाल में 40.8 डिग्री