Weather Update : मध्य प्रदेश में लू का कहर, तापमान 48 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया लू का रेड और आरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। इसी बीच कई जिलों में बूंदाबांदी भी हुई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने कई जिलों में लू का आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। आप भी जानें अपने जिले का हाल।

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
New Update
TYLESHEET THESOOTR - 2024-05-30T064239.135.jpg
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ( heat wave ) का कहर जारी है। लगातार चल रही लू और गर्म हवाओं ( hot winds) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार चल रही गर्म हवाओं  और भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। देश भर के तमाम हिस्सों की तरह प्रदेश के श्योपुर में भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस सीजन में तापमान ने लंबी छलांग लगाते हुए 48 डिग्री को पार कर लिया है।

झुलसाने वाली गर्मी

सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण अंचलों से शहर पहुंच रहे लोगों को हो रही है। वे झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए सिर पर गमछा बांध रहे हैं और शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। सुबह से रात तक चलने वाली गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगो को परेशान कर रखा है। उधर मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट आने की उम्मीद कम ही नजर आ रही हैं। मौसम वैध शाला में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गर्मी से कूलर, एसी भी फेल

दतिया में गर्मी जानलेवा हो गई है। मई माह में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। यहां पर 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। मौसम विभाग की शाखा यहां 1990 में खुल गई थी। तब से आज मई में ये दूसरा मौका है जब मई में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पहले 2014 में मई में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा, बाजार में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात दिखे, लू के थपेड़ों से लोगों की हालत खराब हो रही है। गर्मी से कूलर, एसी भी फेल हो रहे हैं।

लू के दौरान क्या करें और क्या न करें

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, लू की स्थिति मे शारीरिक तनाव हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप मृत्यु भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु को रोकने के लिए, आप यह उपाय कर सकते हैं। 

लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर जिले शामिल हैं। वहीं सीधी और टीकमगढ़ जिलों में गर्म रात रहने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

लू का आरेंज अलर्ट

गुना ,उमरिया, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना और सागर जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गुना, उमरिया और दमोह जिलों में गर्म रात रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश heat wave लू का आरेंज अलर्ट hot winds भीषण गर्मी लू का रेड अलर्ट