MP Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिन छाएंगे बादल! हल्की बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Nov 06, 2025, 06:30 IST
MP Weather Update
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम में बदलाव रहेगा। अगले 48 घंटों में जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और शहडोल में हल्की बारिश हो सकती है। 7-8 नवंबर से हवा का रूख बदलने से तापमान गिरने लगेगा। उत्तर से ठंडी हवा आने से तापमान 2-3 डिग्री गिरेंगे। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ेगा।



गुरुवार को जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल में हल्की बारिश हो सकती है। बैतूल, हरदा, रायसेन, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बादल छाएंगे। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। 6 नवंबर को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में बूंदाबांदी हो सकती है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 4 प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 22 डिग्री, भोपाल में 22 डिग्री, ग्वालियर में 26.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, खजुराहो में 34.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.2 डिग्री, सतना में 33.0 डिग्री, दमोह में 32.6 डिग्री और सीहोर में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रीवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



af472e23-c59


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 56 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 64, इंदौर में 94 और भोपाल में 98 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इसका असर प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 नवंबर को कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। उत्तर से ठंडी हवाएं तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट ला सकती हैं। यह ठंडक नवंबर के दूसरे सप्ताह तक रहेगी। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ेगा।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और शहडोल में बादल और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, सिवनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज धूप का असर रहेगा। 6 नवंबर को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है।



ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (06 नवंबर): मध्यप्रदेश में हल्की तो तमिलनाडू और केरल में भारी बारिश का अलर्ट



ये भी पढ़ें...इंदौर में SIR के लिए BJP हुई सक्रिय, BLA टीम बनाई, कांग्रेस अभी भी अधर में अटकी



ये भी पढ़ें...20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर होंगी शामिल





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम