Mp Weather Update: सीजन में पहली बार इस शहर का पारा पहुंचा 9°C से नीचे
भारत के उत्तरी हिस्सों में सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, जिसका असर मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राजधानी बीते 24 घंटे के मौसम से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में सबसे ठंडा Pachmarhi शहर रहा। यहां का तापमान इस सीजन में सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि अन्य हिस्सों के अधिकतम तापमान में अभी भी अंतर बना हुआ है।
MP Weather Update : प्रदेश में दिखेगा कश्मीर की बर्फबारी का असर
अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाले शहर
मौसम विभाग ( Meteorological Department ) ने बताया कि बीते 24 घंटे में सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्य तौर से शुष्क ही रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो ( छतरपुर) में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया।
MP Weather : प्रदेश के कई जिलों में छाई धुंध, तापमान में हल्की गिरावट
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा पृथ्वीपुर ( निवाड़ी ) में 33.2, राजगढ़/गुना में 33, तालुन( बड़वानी ) में 32.7 और नौगांव ( छतरपुर ) में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम : सीजन में पहली बार भोपाल का पारा 15 से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
राजधानी भोपाल के मौसम का हाल
राजधानी भोपाल के आकाश की स्थिति साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। यह अनुमान कल सुबह 8:30 तक के लिए अनुमानित हैं।
FAQ
- मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान कहां दर्ज किया गया ?
मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया, जहाँ तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। - प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान कैसा है ?
पचमढ़ी के बाद, अमरकंटक और शहडोल में 11 डिग्री, छिंदवाड़ा और शाजापुर में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। - प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान कहां रिकॉर्ड किया गया ?
सर्वाधिक अधिकतम तापमान खजुराहो में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। - भोपाल में मौसम का क्या हाल है?
भोपाल का मौसम साफ रहने का अनुमान है, सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। यहाँ अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। - मध्य प्रदेश में सर्दी की दस्तक का मुख्य कारण क्या है?
भारत के उत्तरी हिस्सों में सर्दी का प्रभाव बढ़ने के कारण मध्य प्रदेश में भी सर्द मौसम का आगाज़ हो रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक