एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में दिव्यांग ऑटो ड्राइवर, डिजिटल इंडिया के तर्ज पर होगा चुनाव

Amresh Kushwaha | Jul 08, 2025, 17:21 IST
mp-youth-congress-election
मध्‍य प्रदेश में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाब में सतना का दिव्यांग ऑटो ड्राइवर भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। चुनाव में इस बार कुछ खास है। यहां एक दिव्यांग ऑटो ड्राइवर विनय पांडे प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में कूद पड़े हैं। ऐसे में यह एक चर्चा का विषय बन चुका है।



हालांकि यह एक आम चुनाव नहीं है, क्योंकि इस बार युवाओं के लिए ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। मध्यप्रदेश में हो रहे इन चुनावों में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। तो कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष? आइये जानते हैं इस दिलचस्प मुकाबले के बारे में।



ये खबर भी पढ़िए...युवा कांग्रेस और NSUI अध्यक्ष की गुंडागर्दी, अस्पताल में घुसकर महिला नर्स से धक्का-मुक्की



19 उम्मीदवारों में से एक ऑटो ड्राइवर

Vinay Pandey


प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो प्रदेश भर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके नामों की सूची इस प्रकार हैं-



  1. विनय पांडे
  2. यश घनघोरिया
  3. देवेन्द्र सिंह दादू
  4. अभिषेक परमार
  5. राजवीर कुडिया
  6. जावेद पटेल
  7. नीरज पटेल
  8. प्रमोद सिंह
  9. विश्वजीत सिंह चौहान
  10. प्रियेश चौकडे़
  11. अब्दुल करीम कुरैशी
  12. आशीष चौबे
  13. शिवराज यादव
  14. राजीव सिंह

इन उम्मीदवारों में से 5 महिलाएं भी हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने भाग्य को आजमा रही हैं, इनके नाम हैं-



  1. योगिता सिंह
  2. गीता कड़वे
  3. शुभांगना राजे जामनिया
  4. स्वीटी पाटिल
  5. मोनिका मांडरे

यह चुनाव जातिगत समीकरणों के आधार पर भी दिलचस्प बन गया है। 19 उम्मीदवारों में से 2 एसटी वर्ग, 4 ओबीसी, 3 एससी और 6 सामान्य वर्ग से हैं।



ये खबर भी पढ़िए...भाजपा जिला उपाध्याक्ष की हत्या में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार



घनघोरिया को मिल रहा है राजनीतिक समर्थन

चुनावी समीकरणों के हिसाब से यश घनघोरिया इस रेस में सबसे आगे हैं। यश को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalanath) और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) का समर्थन प्राप्त है, जो उनकी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। यश के पास राजनीतिक समर्थन की ताकत है, लेकिन क्या ये सब उनके लिए जीत की कुंजी बन पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।



वहीं, अभिषेक परमार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त है, हालांकि दिग्विजय सिंह ने यह स्पष्ट किया है कि उनका कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।



ये खबर भी पढ़िए...बिलासपुर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष निकाय चुनाव से पहले जिलाबदर



डिजिटल होगी वोटिंग प्रक्रिया

इस बार के चुनावों में डिजिटल वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है, जो एक बड़ा बदलाव है। Youth Congress Election Authority (YCEA) के मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए युवा कांग्रेस के सदस्य 50 रुपए का शुल्क भरकर ऑनलाइन वोटिंग करेंगे। इस बार सदस्यता लेने और वोट डालने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी।



वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार को YCEA के एप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। यहां ओटीपी के जरिए सदस्यता प्रमाणित की जाएगी। फिर उम्मीदवार को अपना वोट एक बार में डालने का मौका मिलेगा, जो तुरंत सबमिट हो जाएगा।



सदस्यता और वोटिंग का तरीका

  1. YCEA एप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  2. ओटीपी डालने के बाद, अपना नाम, पता, फोटो और वोटर आईडी/आधार कार्ड अपलोड करें।
  3. डिजिटल आईडी जनरेट होने के बाद, वोट डालने की प्रक्रिया को पूरा करें।

अभी 8 जुलाई तक 7 लाख 80 हजार 54 सदस्यों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 4 लाख 44 हजार 858 ने सदस्यता शुल्क जमा किया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस | मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव | मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष | यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव | Youth Congress President | मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस | MP Youth Congress | ऑनलाइन चुनाव | ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया | Madhya Pradesh | MP News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • कमलनाथ
  • कांग्रेस
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • दिग्विजय सिंह
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • उमंग सिंघार
  • Youth Congress
  • MP Youth Congress
  • मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष
  • ऑनलाइन चुनाव
  • युवा कांग्रेस
  • Youth Congress President
  • मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस
  • यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
  • ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया
  • मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव
  • डिजिटल वोटिंग