भाजपा जिला उपाध्याक्ष की हत्या में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Youth Congress District General Secretary arrested in the murder of BJP District Vice President the sootr
Youth Congress District General Secretary arrested in the murder of BJP District Vice President the sootr

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या के आरोपी नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस महासचिव शिवानंद नाग को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या के आरोपी नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस महासचिव शिवानंद नाग को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के मौदहापारा से गिरफ्तार शिवानंद नाग को जगदलपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि नक्सलियों ने 2023 विधानसभा चुनाव से महज तीन दिन पहले दुबे की हत्या की जिम्मेदारी लेकर मामले में नया मोड़ ला दिया था।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग बना रहा ड्राफ्ट

नक्सलियों ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के बाद नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक पर्चा जारी कर कहा था कि भाजपा नेता रतन दुबे आदिवासियों को आपस में ही लड़वा रहा था। इसके अलावा दुबे आमदाई खदान का समर्थन करता था। वह सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित करने में भी सहयोग कर रहा था। यही कारण था कि उसे मौत की सजा दी है।

ये खबर भी पढ़ें... EOW की तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार समेत 20 अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश

नक्सलियों ने जारी किया था पर्चा

नक्सलियों ने पर्चे में लिखा था कि केदार कश्यप के साथ मिलकर रतन दुबे भाजपा और आरएसएस से आदिवासियों को जोड़ रहा था। पर्चे में यह भी लिखा कि पुलिस के लिए सामान सप्लाई, जनता के पैसों का गबन, धर्मांतरण के नाम पर आदिवासियों पर हमले करवाना और पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। जारी पर्चा में रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। साथ ही यह भी बताया गया था कि उसे कई बार समझाया गया लेकिन माना नहीं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में Heat Wave का येलो अलर्ट

दुबे को पहले समझाने का दावा

नक्सलियों ने पर्चे में यह भी दावा कि कि वर्ष 2005 से 2023 तक कई बार रतन दुबे को समझाने का प्रयास किया गया, वह लेकिन माना नहीं। इसलिए जनता के कहने पर उसकी हत्या की योजना बनाई गई। 4 नवंबर को रतन दुबे कौशलनार बाजार गया था, जहां उसे मारा गया। नक्सलियों ने आमदाई खदान के मजदूरों को भी काम नहीं करने की चेतावनी दी थी।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच रहे कानून के लंबे हाथ

सुपारी किलिंग थी दुबे की हत्या

रतन दुबे की हत्या के बाद भाजपा ने भूपेश सरकार पर टारगेट किलिंग का आरोप लगाया था। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो दोषी के घर बुलडोजर चलाया जाएगा। माना जा रहा था कि रतन दुबे की हत्या सुपारी किलिंग थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि दुबे पर अज्ञात नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला किया था। इस मामले में पहले एक शूटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Tags : Youth Congress | arrested | murder | BJP | CG News | Raipur | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • BJP
  • CG News
  • भाजपा
  • Raipur
  • रायपुर
  • Youth Congress
  • गिरफ्तार
  • murder
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • युवा कांग्रेस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर