छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में Heat Wave का येलो अलर्ट

Krishna Kumar Sikander | Apr 25, 2025, 11:23 IST
Share
Yellow alert for heat wave in 11 districts of Chhattisgarh the sootr
Yellow alert for heat wave in 11 districts of Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में Heat Wave का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में लोगों को लू के थपेड़ों से संभलकर रहना होगा।

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में Heat Wave का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों में गर्मी का कहर जारी है। पिछले दिन प्रदेश में गर्मी से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। आने वाले दिनों में लोगों को लू के थपेड़ों से संभलकर रहना होगा।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच रहे कानून के लंबे हाथ

दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा

प्रदेश का दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर जिला बिलासपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, राजधानी रायपुर में तापमान 43.2 डिग्री रहा। आगामी तीन दिनों तक गर्मी और तापमान में परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से हो रही बमबारी

रायपुर में दोपहर में पसरा सन्नाटा

रायपुर में दिन का तापमान 43.2 डिग्री तक होने के कारण शहर की सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। यहां रात में भी तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में रात में गर्मी का पूरा असर रहा। हालांकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, और न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा। यहां का यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा का बड़ेशेट्टी गाँव हुआ नक्सल मुक्त

लू चलने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दुर्ग, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं दोपहर से शाम तक लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का झटका!

गर्मी से खुद को ऐसे बचाएं

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
तेज धूप में बाहर जाने से बचें.
हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें
छाता या सनग्लास का उपयोग करें.
अपने पास इमरजेंसी किट रखें
किट में पानी, प्राथमिक दवाइयां
टॉर्च और बैटरी भी किट में रखें
ठंडे पानी से स्नान करें
हल्का और ताजा खाना खाएं
मसालेदार, तले खाद्य पदार्थों से बचें.
एनर्जी ड्रिंक्स की बजाय नींबू पानी पीएं
नारियल पानी या छाछ ले सकते हैं

Tags : yellow alert | Chhattisgarh Heat wave warning | Chhattisgarh Heat Wave Alert | heat wave alert | हीट वेव अलर्ट

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • Chhattisgarh Heat wave warning
  • yellow alert
  • heat wave
  • हीट वेव अलर्ट
  • heat wave alert
  • Chhattisgarh Heat Wave Alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल