नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से हो रही बमबारी

Krishna Kumar Sikander | Apr 25, 2025, 10:47 IST
Share
Helicopters are bombing the Naxals the sootr
Helicopters are bombing the Naxals the sootr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से गोलीबारी और बमबारी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से गोलीबारी और बमबारी कर रहे हैं। इस बीच मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें तीन के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। तीन वर्दीधारी महिला नक्सली हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम का मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच रहे कानून के लंबे हाथ

नक्सलियों की मांद में घुसकर हमला

सुरक्षा बल के जवान घने जंगलों के बीच नक्सलियों की मांद में घुसकर उन पर हमला कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त के संकल्प को पूरा करने के लिए जवान पिछले चार दिनों से ऑपरेशन में लगे है। नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी महिला के शव हथियार समेत बरामद हुए हैं। इनकी प्रारंभिक पहचान PLGA बटालियन नंबर 1 की है। यह बटालियन खुंखार नक्सली हिड़मा की है।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा का बड़ेशेट्टी गाँव हुआ नक्सल मुक्त

नक्सलियों को मार गिराने में लगे जवान

उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ जारी इस ऑपरेशन में हिड़मा समेत बड़े कैडर के नक्सली नेताओं को घेरा गया। बताया जा रहा है कि वे घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। इसके बावजूद STF के जवान उन्हें ढूंढकर सभी नक्सलियों को मार गिराने में लगे हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर लगातार गोलीबारी जारी है। अब नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का झटका!

सुरक्षाबलों के 15 से ज्यादा जवान लू के शिकार

पिछले तीन दिनों से इस भीषण गर्मी के बीच चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के 15 से ज्यादा जवान लू के शिकार हो गए हैं। जवानों को प्राथमिक ईलाज के लिए तेलगांना के निकट वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती किया गया है। भीषण गर्मी के बावजूद अन्य जवान नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन में डटे हुए हैं। वहीं, उनकी सहायता के लिए बैकअप टीम यानी अतिरिक्त बटालियन भेजी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले

Tags : helicopters | Naxals | Bijapur | CG News | दिन-रात बमबारी | नक्सलियों पर बमबारी | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Bijapur
  • बीजापुर
  • दिन-रात बमबारी
  • Naxals
  • नक्सलियों पर बमबारी
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • नक्सलियों
  • helicopters
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड