द सूत्र फिर सही, MPPSC 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 155 पद और नेगेटिव मार्किंग का ऐलान
शॉर्ट में समझें खबर से जुड़ी जरूरी बातें...
- राज्य सेवा परीक्षा 2026 (MPPSC) का नोटिफिकेशन आ गया है।
- राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 10 जनवरी 2026 से लेकर 9 फरवरी 2026 (रात 12 बजे तक) किए जा सकते हैं।
- अगर आप अंतिम तारीख तक आवेदन नहीं कर पाते, तो विलंब शुल्क के साथ 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक ₹3000 और 17 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक ₹25000 का शुल्क लगेगा।
- अगर आप विलंब शुल्क के साथ आवेदन करते हैं, तो आवेदन में कोई गलती सुधारने के लिए ₹50 का शुल्क लिया जाएगा। यह सुधार 1 अप्रैल 2026 तक ही किया जा सकेगा।
द सूत्र का अनुमान 100% सही निकला! राज्य सेवा परीक्षा 2026 (MPPSC) का नोटिफिकेशन आ गया है। हमने जैसा पहले कहा गया था, इस बार (राज्य सेवा परीक्षा 2026 का विज्ञापन) करीब 160 पद होंगे, और वही हुआ। अब 155 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य के पदों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही एक और बड़ा बदलाव हुआ है। नेगेटिव मार्किंग भी शुरू कर दी गई है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में भी ला रही नेगेटिव मार्किंग, अब सभी परीक्षाओं में होगा
अब गलत जवाब देने पर कटेंगे नंबर
क्यों हुआ लागू
आयोग ने बताया कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि परीक्षा (MP Education News) की गुणवत्ता सुधारी जा सके। वहीं मेहनती उम्मीदवारों को इसका फायदा मिल सके।
अब ऐसा देखा जा रहा है कि प्री-एग्जाम का कटऑफ 80 फीसदी या उससे ज्यादा जा रहा है। नेगेटिव मार्किंग लागू होने से यह कटऑफ कंट्रोल में रहेगा। इसका फायदा वही उम्मीदवार उठा पाएंगे जो सही से पढ़ाई करते हैं। इसलिए ये नियम सभी परीक्षाओं में लागू किया जाएगा।
MPPSC 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी
- राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तक होगी। आप ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट www.mponline.gov.in और www.mpsc.mp.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।
- परीक्षा तिथि:
- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होगी।
- पहला पेपर (सामान्य अध्ययन) सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा।
- दूसरा पेपर (सामान्य अभिरुचि परीक्षण) दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक होगा। आवेदन प्रक्रिया:
- राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। मैन्युअल या डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विलंब शुल्क: Late Fee
- अगर आप 9 फरवरी के बाद आवेदन करते हैं, तो 10 फरवरी से 16 फरवरी तक ₹3000 का विलंब शुल्क लगेगा।
- 17 फरवरी से 1 अप्रैल तक आवेदन करने पर ₹25000 का विलंब शुल्क देना होगा।
नोट: विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने पर त्रुटि सुधार के लिए ₹50 का शुल्क लिया जाएगा, और त्रुटि सुधार केवल 1 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा।
नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
MPPSC से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 में केवल 32 पद, इसमें भी 23 पद दिव्यांग के लिए