MPPSC ने EWS पुरुष को मिलने वाली उम्र छूट खत्म की, हाईकोर्ट का आदेश लागू, पुरानी परीक्षा से भी होंगे बाहर

Sanjay Gupta | Jul 15, 2025, 08:35 IST
mppsc-ews-age-limit-exemption-removed-high-court-order-impact-recruitments
मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) पुरुष उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षाओं में मिलने वाली 5 साल की आयु सीमा छूट को समाप्त कर दिया है।

मप्र लोक सेवा आयोग (PSC) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS पुरुष उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में मिलने वाली पांच साल की उम्र सीमा छूट को खत्म कर दिया है। इसके लिए 14 जुलाई को अपनी वेबसाइट पर औपचारिक सूचना जारी कर दी है। अब यह भी अनारक्षित कैटेगरी की तरह अधिकतम 40 साल तक उम्र तक ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।



यह सूचना जारी की है आयोग ने

आयोग द्वारा भर्ती विज्ञापन में आयु सीमा में उल्लेख था कि ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों द्वारा याचिका 2108/2022 में हाईकोर्ट द्वारा 8 फरवरी 2022 को जारी आदेश के अनुपालन में एसटी, एससी व ओबीसी के समान ईडब्ल्यूएस को भी आयु सीमा में छूट होगी। यानी जिन उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 45 साल से अधिक नहीं है वह आवेदन भर सकेंगे। लेकिन यह छूट याचिका 2108/22 के कोर्ट आदेश के अधीन होगी



इस याचिका पर कोर्ट द्वारा 17 मार्च 2025 को अंतिम आदेश जारी करते हुए याचिका खारिज कर दी गई है। इसलिए आयोग विज्ञापनों में ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा अब अधिकतम 40 साल ही रहेगी। इसलिए जिन पुरुष उम्मीदवारों की सीमा 40 साल से अधिक है वह अपात्र माने जाएंगे।



8c580d96-2aa


खबर यह भी...MPPSC से फिर मांग 87 फीसदी अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं दिखाई जाएं, 2019 की परीक्षा से बंद है दिखाना



इससे बड़ा यह झटका, पहले की परीक्षा से भी बाहर होंगे

EWS पुरुषों को छूट खत्म का पूरा मामला 5 पॉइंट्स में

  1. आयु सीमा छूट खत्म: MPPSC ने EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5 साल की उम्र छूट खत्म की, अब अधिकतम आयु 40 साल होगी।
  2. हाईकोर्ट आदेश: 17 मार्च 2025 को हाईकोर्ट ने EWS की आयु सीमा छूट को खारिज कर दिया।
  3. बैकडेट से लागू: पहले दी गई छूट अब बैकडेट से खत्म, उम्मीदवार अपात्र होंगे।
  4. प्रभावित परीक्षाएं: राज्य सेवा, असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग और मेडिकल ऑफिसर परीक्षाएं प्रभावित होंगी।
  5. आधिकारिक निर्णय: हाईकोर्ट ने EWS को केवल आर्थिक आरक्षण दिया, उम्र छूट नहीं दी।

यह सभी परीक्षाएं होंगी प्रभावित

राज्य सेवा परीक्षा

राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू शुरू हुए हैं। इसमें तो असर होगा ही, साथ ही राज्य सेवा परीक्षा 2024 जिसके इंटरव्यू अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित हैं, साथ ही राज्य सेवा परीक्षा 2025 जिसकी प्री हो चुकी है और अब मेंस का इंतजार है, इसमें भी यह असर आएगा। इसमें कोई चयन सूची में आया है, वह अब अपात्र होगा।





असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

अभी साल 2022 की भर्ती के रिजल्ट आए हैं और आगे भी कुछ इंटरव्यू होना है। वहीं भर्ती 2024 की भी प्रक्रिया जारी है। इन सभी पर असर होगा। वहीं अभी इसी भर्ती का अगला चरण 27 जुलाई को होना है। इन सभी से यह बाहर होंगे



राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा और मेडिकल ऑफिसर भर्ती

राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा 23 पदों के लिए तो मेडिकल ऑफिसर भर्ती 890 पदों के लिए होना है। इन सभी पर इनका असर होगा। इसके साथ ही अन्य कई परीक्षाएं इसमें आएंगी जिनके लिए भी इस याचिका का हवाला देकर छूट की बात लिखी थी।



खबर यह भी...MP समेत 5 राज्यों के हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने दी नियुक्तियों को मंजूरी



हाईकोर्ट ने यह कहा था आदेश में

जबलपुर में लगी रिट अपील में ईडब्ल्यूएस को भी एसटी, एससी और ओबीसी की तरह ही परीक्षा में बैठने के अधिक बार मिलने वाले अवसर और उम्र छूट सीमा का मुद्दा था। इसमें सभी पक्ष सुनने के बाद 17 मार्च 2025 को हाईकोर्ट ने आदेश दिए और कहा कि ईडब्ल्यूएस को 103वें संविधान संशोधन के तहत आर्थिक आधार पर यह आरक्षण मिला है।



इसके आधार पर अन्य छूट का दावा नहीं कर सकते हैं। एसटी, एसी या ओबीसी हर वर्ग का आरक्षण अलग है और कोई भी एक-दूसरे को ओवरलेप नहीं करता है। इसलिए इस आधार पर ईडब्ल्यूएस उम्र छूट सीमा का दावा नहीं कर सकते हैं।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Mp latest news | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को झटका | असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 | mppsc 2023 | mppsc 2024 | मेडिकल व इंजीनियरिंग परीक्षा | stsc act | OBC | MP Highcourt news | मध्य प्रदेश न्यूज‍



Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • MPPSC
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023
  • राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा
  • OBC
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मेडिकल व इंजीनियरिंग परीक्षा
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को झटका
  • Mp latest news
  • EWS
  • MP Highcourt news
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023
  • stsc act
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
  • mppsc 2024
  • mppsc 2023