MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट और मेंस 2025 केस पर बड़ा अपडेट
फूड सेफ्टी ऑफिसर रिजल्ट पर राहत
MPPSC की फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के 123 पदों का रिजल्ट अब जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। ये भर्ती करीब 17 साल बाद हुई थी। इंटरव्यू भी पूरे हो चुके थे, लेकिन कोर्ट केस की वजह से रिजल्ट रुका हुआ था। जबलपुर हाईकोर्ट मेंसुनवाई के दौरान आयोग ने रिजल्ट जारी करने की अनुमति मांगी। याचिकाकर्ताओं की तरफ से भी कहा गया कि उन्हें रिजल्ट जारी होने पर आपत्ति नहीं है।
मामले में सिर्फ यह मुद्दा था कि कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने दिया जाए और उनका भी परिणाम जारी किया जाए।अब हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आयोग को रिजल्ट जारी करने की अनुमति दे दी है। उम्मीद है कि इसी हफ्ते रिजल्ट आ सकता है। इसमें करीब 450 उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।
यह केस मुख्य रूप से महिला उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 10 साल छूट देने वाले नियम को लेकर दायर हुआ था।
MPPSC मेंस 2025 पर क्या हुआ
दूसरे मामले में राज्य सेवा मेंस 2025 (MPPSC राज्य सेवा मेंस 2025 का मामला) को लेकर सुनवाई हुई। एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह ने कोर्ट को बताया कि आरक्षण से जुड़े नियम 4(1A) को लेकर आपत्ति दी गई है। इसे असंवैधानिक घोषित करने की मांग है।
सरकार की तरफ से कहा गया कि मेंस परीक्षा पर लगी रोक हटाई जाए ताकि परीक्षा कराई जा सके। कोर्ट ने पूछा कि क्या सभी जवाब दाखिल हो चुके हैं। इस पर बताया गया कि सभी पक्षों के जवाब आ चुके हैं। इसके बाद बेंच ने कहा कि मामले की फाइनल सुनवाई 18 जून को होगी।
कुल मिलाकर स्थिति
- फूड सेफ्टी ऑफिसर रिजल्ट जारी होने की मंजूरी मिल गई
- मेंस 2025 केस की फाइनल सुनवाई 18 जून को तय
- हजारों उम्मीदवारों की नजर अब अगली तारीख पर टिकी है
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC Assistant Professor Bharti: एक हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू
MPPSC परीक्षा नियम 2026 में संयुक्त परीक्षा का पेंच सबसे बड़ा, भर्तियां अटकने का खतरा
MPPSC की परीक्षाओं में लगातार घट रहे पद, युवाओं के सामने चुनौती भरमार
MPPSC में फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट क्यों अटका, सेट का कब आएगा, प्री की आपत्ति लिंक कब