MPPSC में फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट क्यों अटका, सेट का कब आएगा, प्री की आपत्ति लिंक कब

Sanjay Gupta | May 05, 2026, 11:53 IST
Share
mppsc food safety officer result update
mppsc food safety officer result update

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कई रिजल्ट का उम्मीदवारों को इंतजार है। वहीं राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 की आपत्ति लिंक खुलने का भी इंतजार हो रहा है। इसी तरह राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के 31 विषय का भी रिजल्ट रुका है। इस पर ये है अपडेट।

फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट इसलिए रुका

फूड सेफ्टी ऑफिसर के 123 पदों पर भर्ती होना है। यह भर्ती 17 साल बाद निकली थी। इसमें करीब 450 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया है, जो अप्रैल अंत में खत्म हो गए। यह रिजल्ट तैयार है लेकिन जबलपुर हाईकोर्ट में चल रहे केस के कारण होल्ड है। दरअसल, असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 और एफएसओ दोनों ही परीक्षाओं को लेकर यह याचिका दायर की गई है। करीब दस याचिकाएं इसमें लिंक हैं। यह महिला उम्मीदवारों की ओर से हैं।

यह है उम्र सीमा वाला विवाद

इसमें महिला उम्मीदवारों ने अधिकतम उम्र सीमा के नियम को चुनौती दी है। साल 1997 में नियम था कि अधिकतम तय उम्र सीमा में 10 साल की छूट महिलाओं को दी जाएगी। इन भर्ती परीक्षाओं में उम्र सीमा 21 से 40 साल रखी गई है। यानी यह छूट 50 साल तक के लिए होना चाहिए।

वहीं साल 2012 में एक नियम जोड़ा गया कि अधिकतम उम्र 45 साल ही होगी। आयोग ने इसके तहत 45 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं की दावेदारी खारिज कर दी। वहीं याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि इसमें कहीं नहीं लिखा है कि अधिकतम उम्र से पांच साल ही छूट दी जाए, यह 10 साल ही है। ऐसे में 2012 के नियम को 1997 के नियम से अलग करके नहीं देखा जा सकता है। यदि यह करना था तो अधिकतम उम्र 21 से 35 करते तभी फिर साल 2012 का नियम अधिकतम 45 साल वाला मान्य होता। याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, जब भर्ती में 21 से 40 साल उम्र सीमा है तो फिर इसमें 10 साल जोड़कर 50 साल ही होगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट तो आया

अक्टूबर 2025 में इन याचिकाओं पर अंतरिम आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने बिना मंजूरी रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाई। अब इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के रिजल्ट भी थे। इस पर आयोग का कहना है कि इसके लिए हमने हाईकोर्ट से मंजूरी ली थी जिसमें फिर याचिकाकर्ताओं का रिजल्ट होल्ड कर बाकी जारी करने की मंजूरी दे दी गई थी।

ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि आयोग ने हाईकोर्ट से फूड सेफ्टी ऑफिसर (फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती) का रिजल्ट जारी करने की मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मंजूरी मिलती है, रिजल्ट (फूड सेफ्टी ऑफिसर रिजल्ट) जारी कर दिया जाएगा।

सेट के रिजल्ट की क्या है स्थिति

राज्य पात्रता परीक्षा के रिजल्ट में देरी हो रही है, क्योंकि इसमें 31 विषय हैं। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी होने वाला था, लेकिन अब इसमें देरी हो रही है।

आयोग पूरी कोशिश कर रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाए, लेकिन ये दो-तीन दिन में नहीं आएंगे। अगर और देरी होती है, तो ये मई के मध्य यानी तीसरे सप्ताह की शुरुआत में जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा के 20 विषय ऐसे हैं, जिनके लिए 11 मई से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 जून तक चलेगी।

राज्य सेवा प्री की आपत्ति लिंक कब

26 अप्रैल को राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 (एमपीपीएससी 2026 प्री) के 155 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इसकी प्रोविजनल आंसर की तो एक ही दिन में जारी कर दी गई थी, लेकिन आपत्ति लगाने की लिंक अब तक नहीं खुली।

हालांकि इस बार विवादित प्रश्न (mppsc 2026) बहुत कम हैं, फिर भी यह प्रक्रिया पूरी करनी है। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने एमपी ऑनलाइन से कहा है कि लिंक जल्द ही खोला जाएगा और यह इस सप्ताह के अंत तक खुल सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC में फिर रह गए केवल 3 सदस्य, इंटरव्यू की कतार, असिस्टेंट प्रोफेसर उम्मीदवारों का लंबा इंतजार

MPPSC Officer Vacancy: साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी जारी, 20 मई तक करें आवेदन

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 में कितना जाएगा कटऑफ, क्या बोल रहे विशेषज्ञ

MPPSC राज्य सेवा 2026 प्री में उपस्थिति केवल 72 फीसदी, इंदौर में केवल 45 फीसदी ने दी

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर
  • mppsc 2026
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर रिजल्ट
  • एमपीपीएससी 2026 प्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती