MPPSC में फिर रह गए केवल 3 सदस्य, इंटरव्यू की कतार, असिस्टेंट प्रोफेसर उम्मीदवारों का लंबा इंतजार

Sanjay Gupta | Apr 30, 2026, 13:33 IST
Share
mppsc recruitment crisis
mppsc recruitment crisis

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में एक बार फिर चेयरमैन सहित कुल तीन ही सदस्य रह गए हैं। हाल ही में एक सदस्य के रिटायरमेंट के बाद यह हालात बने हैं। इसके चलते इंटरव्यू की लंबी कतार लग गई है। खासकर असिस्टेंट प्रोफेसर के उम्मीदवार खासे परेशान हैं।

मध्‍य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों की लहर चल रही है, लेकिन भर्ती की सबसे बड़ी एजेंसी मप्र लोक सेवा आयोग के हाल खराब हैं। हाल ही में आयोग से डॉक्टर कृष्णकांत शर्मा का कार्यकाल पूरा हुआ है।

अब आयोग में चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा के साथ ही सदस्य प्रोफेसर नरेंद्र कोष्ठी और हाल ही में आयोग में नियुक्त हुई प्रोफेसर पिंकेश लता रघुवंशी ही बचे हैं। अभी दो सदस्यों के पद खाली हैं।

20 सालों में कभी भी पांच सदस्य नहीं रहे

आयोग के प्रति सरकार की गंभीरता का हाल यह है कि बीते 20 सालोें में आयोग में कभी भी पूरे पांच सदस्य नहीं रहे हैं। हमेशा एक से दो पद खाली रहे हैं। चार माह पहले स्थिति तब सुधरी थी जब विदिशा की प्रोफेसर रघुवंशी की नियुक्ति हुई थी, तब चार सदस्य हो गए थे। अब फिर वही तीन सदस्य वाली स्थिति आ गई है।

इंटरव्यू के लिए अब केवल 3 बोर्ड

आयोग के नियमानुसार इंटरव्यू बोर्ड में एक सदस्य आयोग का होना अनिवार्य है। इसके चलते अब आयोग केवल तीन ही इंटरव्यू बोर्ड बना पा रहा है। इसके चलते हर दिन औसतन 50 से ज्यादा इंटरव्यू नहीं होते हैं। इसके चलते इंटरव्यू के शेड्यूल गड़बड़ा गए हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर वाले उम्मीदवार निराश

सबसे ज्यादा निराश असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 की भर्ती के उम्मीदवार हो रहे हैं। रिजल्ट आए हुए 6 महीने हो गए हैं, लेकिन इंटरव्यू का कोई ठिकाना नहीं है। पिछले साल जून 2025 में इनकी भर्ती परीक्षा हुई थी और अक्टूबर 2025 में रिजल्ट आया था। इसके बाद से इंटरव्यू का इंतजार किया जा रहा है। आयोग ने यह तय किया है कि पहले 100 या उससे कम पद वाले विषयों के इंटरव्यू कराए जाएंगे। फिर अधिक पद वाले विषयों के लिए होंगे। लेकिन ये कब होंगे, इसका कुछ भी साफ नहीं है। अगर यही हाल रहा, तो सभी विषयों के इंटरव्यू में साल भर का वक्त लग सकता है।

  • साल 2024 की भर्ती में 23 विषयों में 1918 पद हैं।
  • इसके पहले भी असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती में 34 विषयों में 1669 पद निकले थे।
  • साल 2022 की भर्ती में परीक्षा से रिजल्ट और इंटरव्यू तक खत्म होते-होते तीन साल लग गए थे।
  • उधर अब 2025 की भर्ती में 19 विषयों में 1239 पद है, जिसकी परीक्षा तीन चरणों में 12 जुलाई, दो अगस्त व 30 अगस्त को होना है।

अभी आयोग इन रिजल्ट में लगा

स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा में 32 पद हैं। इसका रिजल्ट जल्द ही आना है। फिर इसके इंटरव्यू भी होंगे। वहीं, फूड सेफ्टी ऑफिसर के 123 पद हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसकी प्रक्रिया तेजी से हुई है, इंटरव्यू भी खत्म हो चुके हैं। इसके रिजल्ट की उम्मीद एक हफ्ते में जताई जा रही है।

इसके अलावा, MPPSC सेट (राज्य पात्रता परीक्षा) के रिजल्ट पर भी काम चल रहा है, ताकि इसमें पात्रता सर्टिफिकेट पाने वाले उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकें।

इसमें कुल 31 विषय हैं, जिसकी वजह से प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही है। बाकी विषयों के रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...

MPPSC Officer Vacancy: साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी जारी, 20 मई तक करें आवेदन

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 में कितना जाएगा कटऑफ, क्या बोल रहे विशेषज्ञ

MPPSC राज्य सेवा 2026 प्री में उपस्थिति केवल 72 फीसदी, इंदौर में केवल 45 फीसदी ने दी

छिंदवाड़ा में बिना दुल्हन के लौटी बारात, सबके सामने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • MPPSC
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • राज्य पात्रता परीक्षा
  • डॉ. राजेश लाल मेहरा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 की भर्ती
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा