MPPSC की SET परीक्षा का रिजल्ट इसी माह आएगा, आपत्तियों की लिंक खुलेगी जल्द

Sanjay Gupta | Apr 01, 2026, 14:48 IST
mppsc set exam result
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा पात्रता परीक्षा (सेट) के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। इसके रिजल्ट से उम्मीदावरों को असिस्टेंट प्रोफेसर में आवेदन करने की पात्रता मिलेगी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने SET की परीक्षा 1 मार्च को आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख उम्मीदवारों ने फार्म भरे थे।



हालांकि परीक्षा (mppsc set exam) में करीब एक लाख तीन हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब इसके रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। कारण है कि इसमें सफल होने पर उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर) में आवेदन की पात्रता मिल जाएगी।



अभी क्या प्रक्रिया बाकी है

परीक्षा (MP SET Exam)होने के बाद आयोग द्वारा प्रारंभिक आंसर की जारी की जाती है। इसके बाद इसमें आपत्तियां लगाने के लिए ऑनलाइन लिंक खुलती है।



आयोग ने आंसर की तो परीक्षा के कुछ दिन बाद ही जारी कर दी, लेकिन इसके बाद आपत्तियां लगाने के लिए लिंक ओपन नहीं की। अभी लिंक ओपन होगी। इस पर आपत्तियां लगेंगी।



इनका विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन किया जाएगा और फिर जरूरत हुई तो आंसर की में बदलाव कर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।



कब जारी होगी आपत्ति लगाने की लिंक

आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि परीक्षा में 31 विषय होने के चलते सभी की ऑनलाइन लिंक में समय लग रहा है। MP ऑनलाइन द्वारा इस पर काम किया जा रहा है और यह इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी।



आपत्ति लगाने के लिए पांच दिन का समय दिया जाएगा। वहीं जानकारी के अनुसार आपत्तियां लेने के बाद करीब दस दिन में यह रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। यानी SET का रिजल्ट 20 अप्रैल के करीब आ सकता है।



आयोग भी चाहता है कि जल्द रिजल्ट जारी कर दें, ताकि सफल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन कर सकें। यदि रिजल्ट में देरी हुई तो उम्मीदवारों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



MPPSC की असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती में 100% आरक्षण पर HC भी हैरान, सरकार से मांगा जवाब



MPPSC में पेपर सेटिंग पर सेमिनार, विशेषज्ञ बोले कंटेट पर रहे ध्यान, गलतियां नहीं हो



MPPSC Vacancy 2026: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, 40 हजार मिलेगी सैलरी



एमपीपीएससी ने राज्यपाल को सौंपा प्रतिवेदन, बताया 5581 पदों की भर्ती के विज्ञापन दिए



Tags:
  • MPPSC
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • MP SET Exam
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर
  • SET
  • SET exam
  • mppsc set exam