MPPSC में पेपर सेटिंग पर सेमिनार, विशेषज्ञ बोले कंटेट पर रहे ध्यान, गलतियां नहीं हो

Sanjay Gupta | Mar 29, 2026, 12:59 IST
Share
mppsc paper setting quality seminar indore
mppsc paper setting quality seminar indore

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पेपर की गुणवत्ता और मूल्यांकन में अधिक गुणवत्ता के कामों को लेकर सेमिनार किया। इसमें विशेषज्ञों ने अहम सुझाव दिए।

INDORE. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने आयोग की भर्ती परीक्षाओं में क्वेश्चन पेपर रचना व मूल्यांकन में गुणवत्ता उन्नयन विषय (Upgrade Subject) पर राष्ट्रीय सेमिनार व प्रशिक्षण शाला आयोजित की है।

इसमें देश भर से 200 से ज्यादा विशेषज्ञ आए हैं। उन्होंने कई अहम बातें रखीं। खासकर अब जबकि परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग शुरू हो गई है, तब क्वेश्चन पेपर में गलत सवाल नहीं आए यह काफी अहम हो गया है।

मुख्य वक्ता ने कंटेट और सावधानी की बात कही

उद्घाटन सत्र अभ्युदय के दौरान प्रोफेसर पवन सिन्हा गुरुजी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्वेश्चन पेपर में कंटेट अहम होते हैं। यह कंटेट अधिक से अधिक भारतीय संस्कृति से युक्त होना चाहिए। इससे युवा अधिक से अधिक इसे पढ़ेंगे और उनमें राष्ट्रीयता की भावना जगेगी।

साथ ही उन्होंने कहा गलत क्वेश्चन नहीं होना चाहिए, इसके लिए बहुत अधिक सावधानी की जरूरत है। क्वेश्चन पेपर बनाने के दौरान गैर जरूरी प्रश्नों से बचना चाहिए, ताकि मूल्यांकन के दौरान किसी तरह का असमंजस नहीं रहे। इसलिए इसे बनाने के लिए मॉडरेशन पर अधिक जोर होना चाहिए।

78eae926-750
78eae926-750

पीएससी अध्यक्ष मेहरा क्या बोले

सेमिनार में पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा ने कहा कि आयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। आयोग के काम मानवीय पहलुओं को समाहित करते हुए हो रहे हैं। उन्होंने आयोग के काम को लेकर अधिकारी, कर्मचारियों की मेहनत को लेकर धन्यवाद भी दिया।
f56cf092-eee
f56cf092-eee

सेमिनार में यह वक्ता भी बोले

उद्घाटन सत्र के दौरान मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई, सचिव राखी सहाय, ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई व अन्य उपस्थित थे।



आयोग के सदस्य डॉ. एनके कोष्ठी की अध्यक्षता में तकनीकी सत्र हुआ। इसमें भारतीय संस्कृति, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, जनजातीय संस्कृति, समाजशास्त्र आदि विषयों पर प्रश्नपत्र बनाने में कैसे गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है इस पर चर्चा हुई।

डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. पिकेंश लता रघुवंशी आदि की उपस्थिति में हुए सत्र में गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर साइंस, पर्यावरण, हेल्थ आदि विषयों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। डॉ. अमीय पहारे ने समसमायिक घटनाओं को लेकर बात रखी।

24df3b3d-60f
24df3b3d-60f

पीएससी ने रोकी हैं क्वेश्चन पेपर्स में गलतियां

साल 2023 की पीएससी प्री सभी को याद है, जिसमें विवादित प्रशन को लेकर भारी बवाल हुआ। एक बार तो रिजल्ट निरस्त की भी बात हो गई थी। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 की भर्ती हो अन्य परीक्षाएं हों, सभी के सवालों पर जमकर विवाद हुआ और कोर्ट केस हुए।

लेकिन हाल के समय में पीएसी ने बड़ा बदलाव किया है। मॉडरेशन सिस्टम अपनाने से गलत प्रश्न और विवाद समाप्ति की ओर है। पीएससी हर साल 25 से ज्यादा परीक्षाएं कराता है। इसमें 600 से ज्यादा पेपर सेट होते हैं। इन परीक्षाओं में साल भर में करीब 4 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। ऐसे में हर प्रश्न काफी अहम होता है। इसलिए पीएससी पेपर सेटिंग की गुणवत्ता पर लगातार काम कर रहा है।

MPPSC से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC Vacancy 2026: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, 40 हजार मिलेगी सैलरी

MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी में वकील के पदों पर नोटिफिकेशन जारी

MPPSC Exam Calendar 2026: 25 से ज्यादा परीक्षाएं 5 हजार पदों पर भर्ती, टूटेंगे पिछले सारे रिकॉर्ड

एमपी सरकारी नौकरी: MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पद पर भर्ती, आवेदन शुरू

Tags:
  • PSC
  • पीएससी
  • Indore
  • MPPSC
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा