MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में पदों को लेकर अभी आया यह अपडेट
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2025 में केवल 158 पद हैं। प्री हो चुकी है और प्रश्नपत्र का स्तर बेहतर रहा है। इससे कटऑफ कम होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन कम पद चुनौती बने हुए हैं। कई उम्मीदवारों को आस है कि पदों की संख्या में इजाफा होगा और वे प्री क्वालीफाई कर सकेंगे। पदों को लेकर 'द सूत्र' को लगातार फोन, मैसेज आ रहे हैं। इसमें हमने इंदौर से भोपाल तक बात की तो अभी यह जानकारी मिली।
यह बन रही है स्थिति
खबर यह भी...
15 दिन का ही समय
राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस 9 जून से घोषित हुई है, आयोग विवाद नहीं चाहता है इसलिए रिजल्ट के बाद 90 दिन का समय मेन्स में देगा, यानी रिजल्ट 8-9 मार्च तक देने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में पद बढ़ाने के लिए आयोग के पास भी मुश्किल से 15 दिन का समय है। इतने दिन के भीतर ही विभागों को रिक्त पद भेजने होंगे।
खबर यह भी...
700 पद की थी मांग, आए 158 ही
पदों की कम संख्या लगातार विवाद का कारण बनी हुई है। इस बार तो विज्ञप्ति के पहले लंबा तीन दिन तक आंदोलन भी चला। इसमें 700 पद की मांग हुई, लेकिन आए केवल 158 पद ही। इसके पहले 2024 में केवल 110 पद, 2023 में 229, 2022 में 457, 2021 में 290 पद, 2020 में 261 पद, 2019 में 571 पद आए थे।
सीएम का बयान भी चर्चा में
उधर सीएम डॉ. मोहन यादव का एक बयान युवाओं के निशाने पर आ गया है। सीएम ने कांग्रेस को तंज मारते हुए 11 जनवरी को कहा था कि एक साल में तीन पीएससी परीक्षा कराकर भर्ती करेंगे। उधर युवाओं का कहना है कि परीक्षा कैलेंडर में कोई तीन पीएससी नहीं है। केवल राज्य सेवा परीक्षा 2025 हो रही है, वह भी केवल 158 पद के लिए और राज्य वन सेवा तो इस बार हो ही नहीं रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक