GRP आरक्षक ने दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

Anjali Dwivedi | Dec 03, 2025, 18:45 IST
grp
मध्य प्रदेश के नागदा रेलवे स्टेशन पर एक GRP आरक्षक ने दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीट दिया। ट्रेन में बैठे एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया। मामला उजागर होने पर आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन से एक दुखद वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक दिव्यांग युवक को पीटा जा रहा है। युवक को पीटने वाला कोई आम आदमी नहीं, बल्कि जीआरपी आरक्षक (GRP constable) था।



घटना का वीडियो एसी कोच में बैठे हुए एक यात्री ने बनाया है। वीडियो वायरल होते ही तुरंत कार्रवाई हुई। GRP एसपी ने आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है।



यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है। नागदा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यह सब हुआ। एक दिव्यांग युवक अपने बैग के साथ वहां सोया हुआ था। आरक्षक मानसिंह उस युवक के पास आया और पहले थप्पड़ मारा फिर उसे लात मारने लगा। वीडियों में यह साफ दिखाई दे रहा है। आरक्षक के अनुसार, दिव्यांग युवक शराब पीकर अपशब्द बोल रहा था।



वीडियो वायरल, पुलिस की छवि खराब

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है। आरक्षक मानसिंह दिव्यांग युवक को मार रहा है। इस दौरान दिव्यांग रोता हुआ स्टेशन से जाता हुआ भी दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी एसपी ने एक्शन लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरक्षक मानसिंह को निलंबित कर दिया।



4c9e2c76-2ee


ये खबरें भी पढ़ें...



Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है दिसंबर, इस दिन आएंगी 31वीं किस्त!



MP Weather Report: प्रदेश के कई शहरों का तापमान 9 डिग्री के नीचे, आज रात गिरेगा पारा



ड्यूटी में घोर लापरवाही का आरोप

जीआरपी एसपी ने निलंबन पत्र जारी किया। ड्यूटी के दौरान इस तरह से मारपीट करना कानूनी तौर पर सही नहीं है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के इस काम से पुलिस की छवि खराब हुई है। रेल पुलिस मुख्यालय की छवि यात्रियों में गलत मैसेज दे रही है। यह कर्तव्य निर्वहन में बड़ी लापरवाही है। यह गंभीर अनुशासनहीनता को दर्शाता है।



पुलिस का काम लोगों की मदद करना है न कि उनके साथ अभद्रता करना है। खासकर दिव्यांगों और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे जरूरी है। ऐसे में आरक्षक का यह व्यवहार बहुत गलत है।



इससे यात्रियों के मन में गलत संदेश गया है। रेल पुलिस मुख्यालयने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करके संदेश दिया। पुलिस ऐसे व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। यह घटना रेलवे पुलिस के लिए एक सबक है। उन्हें यात्रियों और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।



ये खबरें भी पढ़ें...



IIM इंदौर की प्लेसमेंट कमेटी के सदस्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप, ABVP के आरोप और प्रदर्शन



गर्लफ्रेंड से परेशान मैनेजर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पत्नी की शादी करवा देना



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • grp
  • constable
  • आरक्षक
  • रेल पुलिस मुख्यालय
  • GRP constable
  • नागदा रेलवे स्टेशन