एमपी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sandeep Kumar | May 06, 2025, 21:49 IST
naib-tehsildar
सीधी जिले में नायब तहसीलदार जयप्रकाश पांडे पर जानलेवा हमला हुआ। दरअसल तहसीलदार साहब चौकीदार को छुड़ाने गए थे। इस दौरान उन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए...

MP News: मध्य प्रदेश के रामपुर नैकिन तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक खतरनाक घटना सामने आई। रेलवे अधिग्रहित जमीन से जुड़ी कार्रवाई के सिलसिले में गांव पहुंचे नायब तहसीलदार जयप्रकाश पांडे पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



चौकीदार को छुड़ाने गए थे तहसीलदार

घटना सीधी जिले के पटेहरा गांव की है, जहां रेलवे की अधिग्रहित जमीन पर सीमांकन के लिए तहसील का एक चौकीदार सूचना देने गया था। इस दौरान गांव के लोनिया समुदाय के कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया। चौकीदार ने तत्काल फोन कर नायब तहसीलदार जयप्रकाश पांडे को इसकी सूचना दी। हालात की गंभीरता को समझते हुए पांडे खुद मौके पर पहुंचे।



ये खबर भी पढ़िए... बीमार मरीजों को अब 'पेंशन': MP सरकार का बड़ा फैसला, बनेंगे कार्ड



मदद की गुहार लगाते रहे तहसीलदार

नायब तहसीलदार चौकीदार को छुड़ाने पहुंचे, कुछ ग्रामीणों ने उन पर अचानक रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया। तहसीलदार “बचाओ-बचाओ” चिल्लाते रहे, लेकिन गांव में मौजूद लोगों ने उनकी मदद नहीं की। घायल हालत में किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंचे और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।



ये खबर भी पढ़िए... पीएम मोदी के पसंदीदा आईएएस कौशल राज शर्मा दिल्ली सीएम सचिवालय में बनाए जा सकते हैं सेक्रेटरी



गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जयप्रकाश पांडे के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।



ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी वक्फ बोर्ड का बनेगा नया भवन



हमलावरों पर FIR, तलाश जारी

पुलिस ने राजेंद्र लोनिया, दिलीप लोनिया, सनत लोनिया समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।



ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से बोले महापौर- पत्र की क्या जरूरत थी मीडिया में आ गया, ऐसे ही बुला लेते





Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • जानलेवा हमला
  • नायब तहसीलदार
  • सीधी