पीएम मोदी के पसंदीदा आईएएस कौशल राज शर्मा दिल्ली सीएम सचिवालय में बनाए जा सकते हैं सेक्रेटरी
The Sootr | May 06, 2025, 20:42 IST
आईएएस कौशल राज शर्मा Photograph: (the sootr)
कौशल राज शर्मा को दिल्ली बुला लिया गया है। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी अफसर माना जाता है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने वाराणसी की कमान संभालते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी में जिलाधिकारी और कमिश्नर दोनों रह चुके आईएएस कौशल राज शर्मा को दिल्ली बुला लिया गया है। यूपी कैडर के 2006 बैच के आईएएस कौशल राज शर्मा को एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर बुलाया गया है।
इससे 14 दिन पहले ही उनका वाराणसी से तबादला करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ में अपना सचिव बनाया था। हालांकि, अब उन्हें दिल्ली में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, आईएएस कौशल राज शर्मा को पीएम मोदी का पसंदीदा अफसर माना जाता है। इसके साथ ही ये भी चर्चा है कि कौशल राज शर्मा को दिल्ली में मु्ख्यमंत्री सचिवालय में सेक्रेटरी बनाया जा सकता है।
कौशल राज शर्मा, जिनका 2006 बैच है, यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डीएम (District Magistrate) बनाए गए थे। इससे पहले उनका तबादला प्रयागराज में कमिश्नर के पद पर किया गया था, लेकिन जल्द ही तबादला आदेश संशोधित होते हुए उन्हें वाराणसी में ही कमिश्नर बना दिया गया। इस दौरान उन्होंने काशी को सजाने और संवारने में अहम भूमिका निभाई और कई केंद्र और राज्य सरकार की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया।
ये भी पढ़ें...
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के लेटर बम से सत्ता और संगठन में बढ़ा तनाव
इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से बोले महापौर- पत्र की क्या जरूरत थी मीडिया में आ गया, ऐसे ही बुला लेते
पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट
कौशल राज शर्मा की कार्यकुशलता और योजना को देखने के बाद उनकी अगुआई में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को भी पूरा किया गया। इस परियोजना में कुल 300 से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़ने के लिए राजी करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन कौशल राज शर्मा के नेतृत्व में यह कार्य बिना किसी विवाद के पूरा हुआ। उनकी जिम्मेदारी के दौरान वाराणसी की विकास दर को लेकर कई सकारात्मक बदलाव आए, और शहर को एक नई पहचान मिली।
कौशल राज शर्मा का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। उन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग से एमटेक और एमए पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद 2006 में वह आईएएस (IAS) बने। उनका स्वभाव शांत और काम के प्रति उनकी तत्परता उन्हें एक तेज-तर्रार अफसर के रूप में पहचान दिलाती है।
ये भी पढ़ें...
बीमार मरीजों को अब 'पेंशन': MP सरकार का बड़ा फैसला, बनेंगे कार्ड
विवेक तन्खा बोले- देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत, कांग्रेस को अपनी कमियां दूर करनी होंगी
वाराणसी से पहले वह प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा चुके हैं। उन्हें 2020 में फेम इंडिया मैग्जीन द्वारा देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईएएस अफसरों में स्थान दिया गया था। इसके अलावा, उन्हें 2022 में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड भी मिला, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था।
![35512e6e-64a]()
अब कौशल राज शर्मा को दिल्ली में एक नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। उनके दिल्ली में आने से कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों में बदलाव हो सकते हैं। उनके पास तीन साल की प्रतिनियुक्ति अवधि होगी। इसे देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें एक महत्वपूर्ण मंत्रालय या संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सीएम सचिवालय | रेखा गुप्ता
इससे 14 दिन पहले ही उनका वाराणसी से तबादला करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ में अपना सचिव बनाया था। हालांकि, अब उन्हें दिल्ली में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, आईएएस कौशल राज शर्मा को पीएम मोदी का पसंदीदा अफसर माना जाता है। इसके साथ ही ये भी चर्चा है कि कौशल राज शर्मा को दिल्ली में मु्ख्यमंत्री सचिवालय में सेक्रेटरी बनाया जा सकता है।
काशी को सजाने-संवारने में निभाई अहम भूमिका
ये भी पढ़ें...
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के लेटर बम से सत्ता और संगठन में बढ़ा तनाव
इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से बोले महापौर- पत्र की क्या जरूरत थी मीडिया में आ गया, ऐसे ही बुला लेते
पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना में अहम योगदान
शांत स्वभाव लेकिन तेज-तर्रार अफसर के तौर पर पहचान
ये भी पढ़ें...
बीमार मरीजों को अब 'पेंशन': MP सरकार का बड़ा फैसला, बनेंगे कार्ड
विवेक तन्खा बोले- देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत, कांग्रेस को अपनी कमियां दूर करनी होंगी
2022 में मिला पीएम एक्सीलेंस अवार्ड
तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर बुलाए गए दिल्ली
35512e6e-64a
अब कौशल राज शर्मा को दिल्ली में एक नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। उनके दिल्ली में आने से कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों में बदलाव हो सकते हैं। उनके पास तीन साल की प्रतिनियुक्ति अवधि होगी। इसे देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें एक महत्वपूर्ण मंत्रालय या संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सीएम सचिवालय | रेखा गुप्ता
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj