बकरियां चट कर गई पौधे , देखभाल के अभाव में उजड़े नमो उपवन

Ravi Awasthi | Apr 22, 2025, 20:24 IST
Namo Upvan
मध्य प्रदेश में सरकारी सिस्टम व सियासत में कई काम सिर्फ रस्म अदायगी तक सीमित होते हैं। प्रधानमंत्री के 71वें जन्म दिवस पर तैयार और अब उजड़े नमो उपवन इसकी बानगी है।

गजेंद्र सिंह नागर @ इछावर,सीहोर



सरकारी सिस्टम व सियासत में कई काम सिर्फ कर्मकांड बनकर रह जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर प्रदेशभर में तैयार किए गए नमो उपवन इसकी बानगी है। तब प्रधानमंत्री के 71वें जन्म दिवस को सत्तारूढ़ दल भाजपा ने नमो उपवन सेवा समर्पण कार्यक्रम के तौर पर मनाया था। इस दौरान मंडल स्तर तक नमो उपवन तैयार करने की रस्म अदायगी भी की गई।



पार्टी के आह्वान पर जगह-जगह पौधरोपण कर नमो उपवन तैयार करने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और पार्टी मुख्यालय को भेजकर वाहवाही भी लूटी,लेकिन यह सब कुछ सिर्फ एक सियासी रस्म अदायगी साबित हुआ।



प्रदेश में कई जगह नमो उपवन के नाम पर सिर्फ बोर्ड देखे जा सकते हैं। रोपे गए पौधों की देखभाल नहीं होने से अधिकांश जगह ये उजड़ गए। सीहोर जिले की इछावर तहसील का नमो उपवन इसकी बानगी है। जो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गृह जिला भी रहा है।



यह भी पढ़ें ...



सियासत और सरकारी सिस्टम में किस कदर औपचारिकता और रस्म अदाएगी की जाती है, सीहोर की इछावर विधानसभा क्षेत्र में देखा जा सकता है। यहां सरकार को खुश करने के लिए 2021 में नगर पंचायत ने एक उपवन बनाया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर इस उपवन का नाम दिया गया था। यह नमो उपवन जनपद पंचायत परिसर में बनाया था,लेकिन देखरेख के अभाव में यह उपवन उजड़ गया।



यह भी पढ़ें ... MP में अनमोल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ, सीएम मोहन बोले- नए अस्पतालों को 40% तक मिलेगी सब्सिडी





बिसराया पौध संरक्षण का संकल्प

नगर पंचायत की ओर से जनपद पंचायत परिसर में एक अक्टूबर 2021 को नमो उपवन सेवा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए थे।



कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजापति के 71 से अधिक पौधे उपवन में रोपे गए थे। इन पौधों में नीम, पीपल, शीशम, जामुन और आम समेत कई प्रजातियों के पौधे थे।





यह भी पढ़ें ... वक्फ कानून पर बंगाल में तनाव: यूसुफ पठान की पोस्ट पर भाजपा ने लगाया आरोप



नगर परिषद ने यह पौधे सरकारी नर्सरी से लिए थे। कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री व विधायक करण सिंह वर्मा सहित अनेक बीजेपी नेता और अधिकारियों ने नमो उपवन में पौधे रोपे थे। इस दौरान स्वच्छ पर्यावरण को लेकर लंबे-चौड़े भाषण हुए और रोपे गए पौधों के संरक्षण के संकल्प की रस्म अदायगी भी मंच से हुई।



यह भी पढ़ें ...इछावर में बन रही सड़क! पीएम आवास पर ही चला दिया बुलडोजर, पानी में गए सरकार के 1 लाख 20 हजार और गरीब के 1 लाख





बकरियां खा गई रोपे गए पौधे

बता दें कि एक अक्टूबर 2021 को बनाए गए नमो उपवन में किस कदर औपचारिकता व रस्म अदाएगी निभाई गई है, इसका अंदाजा जनपद पंचायत परिसर में बने नमो उपवन को देखकर लगाया जा सकता है। उपवन में राजस्व मंत्री व विधायक करण सिंह वर्मा द्वारा लगाए गए कई पौधों को बकरियां खा गईं है,जबकि कई पौधे देखरेख के अभाव में सूख गए हैं।अब यहां पौधों को सहजेने लगाई गई जालियां ही नजर आ रही हैं।



यह भी पढ़ें ... Tourism : पर्यावरण और पर्यटन में नई ऊंचाइयों की ओर मध्यप्रदेश