नर्मदापुरम डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, महिलाकर्मियों से अभद्रता का आरोप, गंदे मैसेज भेजे!

Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 09:44 IST
suspend sdm
नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी ने अपर कलेक्टर असवान राम चिरामन को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ महिला कर्मचारियों ने कलेक्टर को शिकायत दी थी।

नर्मदापुरम जिला कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहागपुर के एसडीएम असवान राम चिरावन को शुक्रवार रात (29 मार्च) सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर केजी तिवारी ने बताया कि कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जिन्हें कोई भी सभ्य समाज स्वीकार नहीं करेगा। कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



अनिल जैन बने सोहागपुर के नए एसडीएम

निलंबन के बाद असवान राम चिरावन को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन को सोहागपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।



महिला कर्मचारियों को भेजे थे गंदे मैसेज

साजिश का शिकार हुआ:अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर चिरावन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैंने सोहागपुर में आठ महीने तक बेहतर कार्य किया। कुछ लोगों को अनुशासन पसंद नहीं आया। राजस्व महाअभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मैंने सख्ती दिखाई, जिससे कुछ कर्मचारी नाराज हो गए और मेरे खिलाफ शिकायत कर दी।



यह भी पढ़ें: इंदौर कलेक्टर के सभी एसडीएम को आदेश, बेवजह कॉलोनी के काम में अड़ंगे नहीं लगाएं



पहले भी विवादों में रहे हैं

sdm Aswan Ram Chiravan


यह पहली बार नहीं है जब असवान राम चिरावन विवादों में आए हैं। इससे पहले सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम रहने के दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक महिला से जूते के लेस बंधवाते नजर आए थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें पद से हटा दिया था।



यह भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर होंगे गिरफ्तार... 324 करोड़ रुपए का घोटाला



यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने ऑनलाइन सुनी जनता की फरियाद, लापरवाही पर 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • narmadapuram
  • Deputy Collector
  • नर्मदापुरम की खबरें
  • अपर कलेक्टर
  • SDM
  • नर्मदापुरम कलेक्टर
  • cm mohan yadav