पहली पोस्टिंग में ही 30 हजार की रिश्वत लेते धराई सीएमओ नेहा शर्मा, MPPSC के इंटरव्यू से मारी थी बाजी

Sanjay Gupta | Feb 02, 2026, 14:18 IST
neha sharma cmo
सीएमओ नेहा शर्मा को पीएम आवास योजना के तहत रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बता दें कि नेहा MPPSC में इंटरव्यू के दौरान सबसे ज्यादा अंक पाने वाली उम्मीदवार थीं। ऐसे में अब उनके चयन को लेकर MPPSC पर सवाल उठ रहे हैं।

INDORE. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) सागर की टीम ने पीएम आवास योजना में 30 हजार की रिश्वत लेते हुए सीएमओ नेहा शर्मा को ट्रैप किया है। पकड़ी गई नेहा शर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं। कारण यह है कि शर्मा 2021 की राज्य सेवा परीक्षा में चयनित हुई थीं। इसमें उनके चयन का एक बड़ा कारण यह था कि वह इंटरव्यू में सर्वाधिक अंक पाने वालों में से एक थीं।



कैसे पकड़ी गई नेहा शर्मा

नेहा शर्मा के खिलाफ फरियादी हरिराम अहिरवार ने शिकायत की थी। इसमें कहा कि वह आवासीय पट्टा और पीएम आवास मंजूरी के लिए 30 हजार की रिश्वत मांग रही हैं। इसके बाद 30 जनवरी को छापा मारते हुए टीम ने उन्हें और सब इंजीनियर शोभित मिश्रा को पकड़ा था। रिश्वत की राशि सब इंजीनियर ने ही पकड़ी थी।



नेहा शर्मा को इतने अंक मिले थे

नेहा शर्मा को मेंस लिखित परीक्षा में 1400 में से 724.50 अंक मिले थे। वहीं, उन्हें इंटरव्यू में 175 में से 145 अंक दिए गए, जो कि बहुत अधिक थे। इस कारण उनके कुल अंक 1575 में से 869.50 हो गए। ऐसे में वह सीएमओ पद पर चयनित हो गईं। यह उनकी पहली पोस्टिंग थी, जिसमें वह धरा गईं है।



4dddbde7-727


साल 2021-22 के इंटरव्यू अंक पर द सूत्र ने उठाया था मुद्दा

राज्य सेवा परीक्षा 2021 और राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू अंकों को लेकर द सूत्र ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। इसमें लिखित परीक्षा के टॉपर्स को इंटरव्यू में काफी कम अंक मिले थे, जिसके चलते वे नीचे के पदों पर पहुंच गए थे। वहीं कुछ उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में 140 से 150 तक अंक मिले और वे उच्च पदों पर पहुंच गए थे। इसी मुद्दे के बाद आयोग ने इंटरव्यू में जाति, सरनेम आदि की जानकारी मांगना बंद कर दिया था। यह जानकारी अब बोर्ड से गुप्त रखी जाती है। इससे उम्मीदवार की पहचान उजागर नहीं होती है।



  • साल 2021 की परीक्षा में टॉपर रही अंकिता पाटकर को भी इंटरव्यू में 175 में से 135 अंक ही मिले थे, वहीं नेहा शर्मा को 146 अंक मिले थे।
  • इसी परीक्षा 2021 में दूसरे टॉपर रहे अमित सोनी को भी 135 अंक और तीसरी टॉपर पूजा चौहान को मात्र 115 अंक मिले थे।
  • राज्य सेवा परीक्षा 2021 में राहुल शर्मा को इंटरव्यू में सर्वाधिक 152 अंक, दो उम्मीदवारों को 150-150 अंक, दो को 148-148 अंक और नेहा को 145 अंक दिए गए थे।
  • द सूत्र ने बताया था कि पीएससी 2022 में लिखित के टॉपर विवेक पटेल को इंटरव्यू में 175 में से केवल 63 अंक मिले थे। इसके चलते वह डिप्टी कलेक्टर नहीं बन सके।
  • इसी तरह टॉपर दीपिका पाटीदार को इंटरव्यू में 146 अंक मिले थे। इसके चलते वह मेंस में कम अंक के बावजूद टॉपर बन गईं।
bb545dff-0b5


NEYU यही मांग कर रहा है

नेशनल यूथ एजुकेटेड यूनियन के जरिए दिसंबर 2024 में और फिर 24 से 27 जनवरी 2026 के बीच पीएससी महाआंदोलन किया गया था। इसमें एक अहम मांग इंटरव्यू में सुधार की भी थी। इनकी मांग है कि इंटरव्यू के अधिकतम अंक 100 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।



इन अंकों के चलते कई बार योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय होता है। लिखित में अधिक अंक लाने के बाद भी इंटरव्यू में कम अंक के कारण वे पीछे रह जाते हैं, जबकि अयोग्य उम्मीदवार अधिक अंक लेकर पद प्राप्त कर लेते हैं। इस घटना के बाद फिर इंटरव्यू बोर्ड को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



MPPSC पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- भर्ती प्रक्रिया के बीच नियम बदलना गलत, ये है पूरा मामला



MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा में परीक्षा सेंटर के लिए बदला नियम, अब सभी को इंदौर नहीं



भागीरथपुरा कांड : इंदौर से शुरू होगी युकां की जन अधिकार न्याय यात्रा



MPPSC न्याय यात्रा के पहले NEYU नेता राधे जाट व अन्य गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की



Tags:
  • MPPSC
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • राज्य सेवा परीक्षा 2021
  • आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ
  • राज्य सेवा परीक्षा 2022
  • पीएम आवास योजना
  • नेशनल यूथ एजुकेटेड यूनियन