नर्सिंग मान्यता घोटाला : दागी को ही सौंपी रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी
Madhav Singh | Oct 08, 2024, 11:26 IST
n
नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता घोटाले में जिस पर पूर्व में आरोप लगे थे, सरकार ने उसे ही रजिस्ट्रार बना दिया है। याचिकाकर्ता ने इस मामले में डिप्टी सीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।
नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता घोटाला पिछले 2 सालों से हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। जिसकी जांच चल रही है। इस मामले में जिस पर पूर्व में आरोप लगे थे। उसे ही सरकार ने रजिस्ट्रार बना दिया है। जिसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
सरकार ने नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार अनिता चांद को बनाया है। बताते चलें कि इन पर आरोप हैं कि भोपाल के आरकेएस नर्सिंग कॉलेज को साल 2021-22 की मान्यता प्रक्रिया में भौतिक निरीक्षण रिपोर्ट में सूटेबल बताया था, लेकिन हकीकत में आरकेएस नर्सिंग कॉलेज की बिल्डिंग मात्र 5000 वर्गफिट की है, जिसे अनीता चांद ने अपनी इंस्पेक्शन रिपोर्ट में 20 हजार वर्गफिट बताते हुए सूटेबल बता दिया था।
हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने इस कॉलेज की यथास्थिति कोर्ट को बताई। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर दूसरी जांच टीम भेजी गई, तब सच्चाई का खुलासा हुआ। जांच में कॉलेज अनसूटेबल पाया गया था। उसकी मान्यता भी समाप्त कर दी गई थी। याचिकाकर्ता ने बताया कि इस मामले में दोषी इंस्पेक्टर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, बल्कि उसे रजिस्ट्रार बना दिया गया। जिसकी शिकायत डिप्टी सीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
ये भी खबर पढ़ें...नर्सिंग कॉलेज गड़बड़ियां: नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर HC ने गठित की कमेटी
नियमों के अनुसार उसे ही प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया जा सकता है, जिसने शासकीय महाविद्यालय में आचार्य के पद पर 7 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी हों। जबकि अनीता चांद जो कि नर्सिंग ट्यूटर के मूल पद पर हैं। शासकीय नर्सिंग स्कूल छिंदवाड़ा में वह कार्यरत हैं। पिछले सालों में नर्सिंग काउंसिल में मान्यता प्रक्रिया में इंस्पेक्टर के रूप में भी सम्मिलित रही हैं।
बताते चलें कि पूर्व में दो रजिस्ट्रारों पर कार्रवाई हो चुकी है, जिनमें भूतपूर्व रजिस्ट्रार चन्द्रकला दिवगैया और सुनीता सिजु हैं। इसके बाद काउंसिल में रजिस्ट्रार पद की नियुक्त की गई। याचिकाकर्ता की कोर्ट में आपत्ति के बाद 2 दिन में स्टेला पीटर के दागी होने के चलते हटाया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद से प्रशासक ही नर्सिंग काउंसिल का काम संभाल रहे थे। लेकिन पिछले दिनों नर्सिंग काउंसिल में नई रजिस्ट्रार अनीता चांद को नियुक्त किया गया है।
ये भी खबर पढ़ें...HC में खुली नर्सिंग कॉलेजों की सीलबंद रिपोर्ट, 74 नर्सिंग कॉलेजों में पाई गई कमियां, 65 पाए गए अयोग्य
याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के बजाए उन्हें रजिस्ट्रार बनाया जा रहा है। नर्सिंग काउंसिल में एजेंट और आउटसोर्स कर्मियों द्वारा फर्जी कॉलेजों के संचालकों से मिलकर खूब फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इस मामले में हमने उप-मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
इस पूरे प्रकरण में अनीता चांद ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप गलत हैं। सत्र 2021-22 मे सूटेबल और अनसूटेबल का क्लॉज था ही नहीं। इसलिए मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
इस मामले में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव ने कहा कि मुझे मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण को दिखवाता हूं।
जिस पर आरोप उसे ही बनाया रजिस्ट्रार
कैसे हुआ खुलासा?
ये भी खबर पढ़ें...नर्सिंग कॉलेज गड़बड़ियां: नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर HC ने गठित की कमेटी
कैसे होता है पद का चयन
पूर्व में हो चुकी है दो रजिस्ट्रारों पर कार्रवाई
ये भी खबर पढ़ें...HC में खुली नर्सिंग कॉलेजों की सीलबंद रिपोर्ट, 74 नर्सिंग कॉलेजों में पाई गई कमियां, 65 पाए गए अयोग्य
क्या कहा याचिकाकर्ता ने?
क्या कहा अनीता चांद ने?
मामले में बोले प्रमुख सचिव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava