5-5 साल से एक जगह जमे हैं अफसर, 8 IAS 3 साल से कलेक्टर, अब होगा तबादला

Ravi Kant Dixit | Jan 06, 2025, 20:19 IST
officer 5-5 years one place Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश में आठ जिले ऐसे हैं, जहां लंबे समय से एक ही कलेक्टर पदस्थ हैं। इनमें सबसे ऊपर है रायसेन जिला। यहां कलेक्टर अरविंद दुबे 8 सितंबर 2021 से पदस्थ हैं। अनुराग वर्मा 14 दिसंबर 2021 से सतना कलेक्टर हैं...

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है। कई आईएएस अधिकारी इधर से उधर होंगे। इसमें लंबे समय से जिलों में जमे अधिकारियों को भी बदला जाएगा। इसे लेकर 'द सूत्र' ने एनासिलिस किया तो सामने आया कि प्रदेश में अभी आठ जिलों के कलेक्टर लंबे समय से पदस्थ हैं। इनमें कुछ 2021 तो कुछ 2022 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, जिला पंचायत सीईओ के रूप में जिलों में 10 आईएएस 2021 और 2022 से पदस्थ हैं। ऐसे ही विभिन्न आयोग, विभागों और संस्थानों में 23 आईएएस लंबे वक्त से जमे हैं।



मोहन सरकार जल्द कर सकती है IAS के थोकबंद तबादले



पढ़िए द सूत्र का यह एनालिसिस...

ये आठ कलेक्टर लंबे वक्त से जिलों में तैनात

मध्यप्रदेश में आठ जिले ऐसे हैं, जहां लंबे समय से एक ही कलेक्टर पदस्थ हैं। इनमें सबसे ऊपर है रायसेन जिला। यहां कलेक्टर अरविंद दुबे 8 सितंबर 2021 से पदस्थ हैं। अनुराग वर्मा 14 दिसंबर 2021 से सतना कलेक्टर हैं। अनूप कुमार सिंह 15 दिसंबर 2021 से खंडवा कलेक्टर हैं। ऐसे ही 9 नवम्बर 2022 से आईएएस प्रवीण सिंह सीहोर, ऋषव गुप्ता देवास, अंकित अस्थाना मुरैना और भव्या मित्तल बुरहानपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। प्रियंक मिश्रा 14 नवम्बर 2022 से धार कलेक्टर हैं। इस तरह इन अधिकारियों को जिलों में कलेक्टरी संभाले हुए दो से तीन साल का वक्त हो गया है। अब माना जा रहा है कि इनके स्थान पर दूसरे आईएएस अधिकारियों को लगाया जाएगा।



प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस के प्रेम के चर्चे, इनमें एक शादीशुदा



ये आईएएस भी खेल चुके लंबी पारी

जानिए कौन हैं लखनलाल मिश्र... जिनके लिए BJP ने किया बड़ा आयोजन



2019 तक से कई अधिकारी तैनात

खास तो यह है कि कुछ आईएएस पांच साल से ज्यादा वक्त से एक ही जगह पदस्थ हैं। इनमें आईएएस अशोक कुमार चौहान का नाम सबसे आगे हैं। वे 13 मार्च 2019 से चंबल संभाग के अपर कमिश्नर बने हुए हैं। इसी क्रम में आईएएस नियाज खान 1 अप्रैल 2019 से लोक​ निर्माण विभाग में उपसचिव पदस्थ हैं। विनय निगम 24 सितंबर 2019 से पाठ्य पुस्तक निगम में बने हुए हैं। प्रीति जैन बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन इंदौर में 10 अक्टूबर 2019 से तैनात हैं। भावना वालिम्बे एमपी जनगणना भवन में 17 फरवरी 2020 से बतौर डायरेक्टर पदस्थ हैं। मल्लिका निगम नागर स्वास्थ्य विभाग में 29 जून 2020 से उपसचिव हैं। अरुणा गुप्ता लोकायुक्त संगठन में 4 जुलाई 2020 से सचिव हैं। शि‌वशेखर शुक्ला 11 अगस्त 2020 से संस्कृति के प्रमुख सचिव हैं। उषा परमार 23 सितम्बर 2020 से अपर कमिश्नर भोपाल हैं।



UPSC 2025 Exam: IAS, IPS का सपना होगा पूरा, इस दिन होंगे रजिस्‍ट्रेशन



ये भी लंबे वक्त से एक ही जगह पदस्थ...

आईएएस पदपदस्थापना दिनांक
आरपीएस जादौनअपर कमिश्नर, नर्मदापुरम 20 अप्रैल 2021 से
राजेश ओगरेसचिव राज्य सूचना आयोग2 सितम्बर 2021 से
राजेश कुमार कौल अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी8 सितम्बर 2021 से
प्रबल सिपाहासचिव एमपी पीएससी15 सितम्बर 2021 से
मनीषा सेंतियाअपर परियोजना संचालक माध्यमिक शिक्षा अभियान17 सितम्बर 2021 से
अर्चना सोलंकीसीजीएम एमपीआरआरडीए1 अक्टूबर 2021 से
अनय द्विवेदीएमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी21 दिसंबर 2021 से
संघ मित्रा गौतमउपसचिव हायर एजुकेशन10 जनवरी 2022 से
दिशा प्रणय नागवंशीउपसचिव ट्राइबल अफेयर्स22 जनवरी 2022 से
दिनेश श्रीवास्तवसंचालक स्वास्थ्य सेवाएं25 जनवरी 2022 से
शोभित जैनसदस्य राज्य खाद्य आयोग16 सितम्बर 2022 से
अमर बहादुर सिंहअपर कमिश्नर, जबलपुर20 अक्टूबर 2022 से
बसंत कुर्रेसंयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी14 नवम्बर 2022 से
पवन कुमार जैनअपर कमिश्नर, सागर21 नवम्बर 2022 से



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • IAS
  • कलेक्टर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • तबादला