बैतूल जिला अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन और रेगुलेटर चोरी

Sandeep Kumar | Sept 09, 2024, 19:26 IST
Oxygen plant pipeline
बैतूल जिला अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में संचालित ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन और रेगुलेटर को बदमाश चुरा ले गए।

मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल ( Betul District Hospital ) परिसर में संचालित ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन (Oxygen plant pipeline ) और रेगुलेटर अज्ञात चोर चुरा ले गए। चोरी की घटना के बाद से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन (Hospital Management ) द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई को फिर चालू करने के सभी प्रयास किया जा रहे हैं। आरएमओ डॉक्टर रूपेश पद्माकर ने पाइप लाइन चोरी की पुष्टि की है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



ऐसे हुई थी चोरी

अज्ञात चोरों ने जिला अस्पताल के अंदर दाखिल होने के लिए नाले की साइड से तार फेंसिंग काटकर अस्पताल परिसर में प्रवेश किया। फिर पाइपलाइन और रेगुलेटर चोरी की है।



ये खबर भी पढ़िए...दो सगे भाईयों की एक गर्लफ्रेंड, शौक पूरे करने के लिए करते हैं चोरी, अरेस्ट



ऑक्सीजन हो चुका है लीक

जिला अस्पताल में मौजूद जिम्मेदारों के मुताबिक पाइपलाइन सुधारने के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। लीकेज की वजह से रविवार की रात से अब तक अधिक मात्रा में ऑक्सीजन लीक ( Oxygen Leaks ) हो चुका है। स्थानीय तकनीकी टीम के माध्यम से लीकेज सुधार के प्रयास किया जा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी हो तो कार्रवाई करें... जब केंद्रीय मंत्री ने अफसर को फटकारा, देखें वीडियो



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Betul district hospital
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • ऑक्सीजन प्लांट
  • बैतूल जिला अस्पताल
  • पाइप लाइन चोरी