यहां लोग गर्मी में मर रहे, वहां मौज हो रही, फोटो देखकर जल जाएंगे आप

Shreya Nakade | May 25, 2024, 15:05 IST
पचमढ़ी का मौसम
मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बीच एक जगह ऐसी भी है जहां इतनी गर्मी में भी लोगों की मौज हो रही है...

पूरे देश में नौतपा शुरु हो गया है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में एक तरफ लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी ( pachmarhi ) में पर्यटकों की मौज हो रही है। पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रह रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश के अलावा आस पास के राज्यों से भी लोग पचमढ़ी के मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।



मध्य प्रदेश का शिमला बना पचमढ़ी


बढ़ती गर्मी में मध्य प्रदेश वासियों के लिए ठंडक पाने की सबसे अच्छी जगह प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी साबित हो रहा है। यह प्रदेश का शिमला बन गया है। शुक्रवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। यह शिमला के न्यूनतम तापमान से 5.2 डिग्री कम है। शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 प्रतिशत रहा। इस दिन 1 हजार से ज्यादा पर्यटक पचमढ़ी घूमने के लिए पहुंचे थे।



ये खबर भी पढ़िये...



Nautapa 2024 : आज से नौतपा, क्या है महत्व, कैसी होती है ग्रहों की चाल, इसका मौसम पर क्या असर



झील और झरनों का आनंद ले रहे पर्यटक


पूरे प्रदेश में एक तरफ लोग तेज धूप में घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। पचमढ़ी में लोग झीलों और झरनों का आनंद ले रहे हैं। गर्मी के मौसम में भी लोग आसानी से चौरागढ़ मंदिर की चढ़ाई कर पा रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि पचमढ़ी में गर्मी तो है पर बाकी प्रदेश से बहुत कम है। लोग बी फॉल में पानी का आनंद ले रहे हैं और झील में बोटिंग कर रहे हैं। इस समय पचमढ़ी का तापमान परे प्रदेश में घूमने के लिए सबसे उचित है।



ये खबर भी पढ़िये...



नौतपा से पहले देश के इस इलाके में मानसून ने दी दस्तक, जानें कब शुरू हो रहा नौतपा



दूसरे प्रदेशों से भी आ रहे लोग


मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के लोग भी घूमने आते हैं। पचमढ़ी के मौसम का आनंद लेने महाराष्ट्र के नागपुर से कई पर्यटक पहुंचे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के अन्य भागों और उत्तर प्रदेश से भी पर्यटक पचमढ़ी पहुंच रहे हैं।



देखे पचमढ़ी में आनंद लेते पर्यटकों की फोटो



पचमढ़ी बी फॉल


पचमढ़ी का मौसम


पचमढ़ी में पर्यटक


पचमढ़ी धूपगढ़




thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पचमढ़ी का तापमान
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी
  • Pachmarhi
  • पचमढ़ी
  • गर्मी में मध्य प्रदेश