पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने रोक दिया बाघों का रास्ता, फिर वन विभाग को करना पड़ा ये काम
एक तरफ एमपी टाइगर स्टेट होने का गौरव लेकर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की लापरवाही के चलते टाइगर्स को पर्यटक परेशान कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पन्ना से सामने आया है। पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में पर्यटकों ने एक टाइगर फैमली को घेर लिया। जिससे टाइगर फैमली को गुजरने के लिए रास्ता नहीं मिला। इसी बीच पर्यटक शोर मचाते रहे। घटना के बाद प्रबंधन की नींद खुली। अब मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने पर्यटकों को लेकर गए टूरिस्ट गाइड्स और 5 जिप्सियों पर बैन लगा दिया है।
पर्यटकों ने मचाया शोर
जिप्सी चालकों और गाइड की मनमानी
रिजर्व की क्षेत्रीय संचालक अंजना सुचिता तिर्की के अनुसार, घटना एक सप्ताह पुरानी है। तब 5 जिप्सी चालकों और गाइड्स ने पर्यटकों के साथ मिलकर नियमों का उल्लंघन किया। गाइड्स टाइगर फैमली के रास्ते में जिप्सी रोककर उनको गुजरने से रोक दिया। जिससे बाघों को परेशानी हुई। इसके बाद प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की और उन्हें पार्क में प्रवेश करने से रोक दिया। घटना के दौरान जिप्सियों पर 50 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व जहां इंसानों और बाघों के बीच खड़ी है सिर्फ एक दीवार
5 जिप्सियों पर लगा बैन
घटना के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने 5 जिप्सियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है।वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए टाइगर रिजर्व में स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। इसके बाद भी पर्यटक टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों को परेशान करते हैं।
यह भी पढ़ें: माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक