माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज

Vikram Jain | Mar 10, 2025, 21:22 IST
Share
madhav tiger reserve mp shivpuri new tiger release
madhav tiger reserve mp shivpuri new tiger release

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश का माधव नेशनल पार्क अब 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को पन्ना से लाई गई बाघिन को जंगल में छोड़ा। इससे अब रिजर्व में बाघों की संख्या 6 हो गई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि मिली है। शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल गया है, जिससे यह राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया। 10 मार्च सोमवार को माधव राव सिंधिया की 80वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 3 साल की बाघिन को जंगल में छोड़ा। इस कार्यक्रम के दौरान 13 किमी लंबी सुरक्षा दीवार का लोकार्पण भी किया गया, जिससे टाइगर रिजर्व की सुरक्षा बढ़ेगी।

माधव नेशनल पार्क बना 9वां टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश सरकार ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व का दर्जा दे दिया है। यह राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है। 10 मार्च को सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में पन्ना से लाई गई बाघिन को रिजर्व में छोड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें.. माधव राष्ट्रीय उद्यान बना देश का 58वां टाइगर रिजर्व, PM मोदी ने की सराहना

सिंधिया ने खुद चलाई सफारी जीप

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद सफारी गाड़ी चलाई और 7 किमी दूर वॉच टावर तक पहुंचे। गाड़ी में मुख्यमंत्री भी बैठे थे, इसके बाद बाघिन को जंगल में छोड़ा गया। जैसे ही बाघिन पिंजरे से बाहर आई, उसने जोरदार दहाड़ लगाई और जंगल में दौड़ पड़ी। इसके बाद सीएम मोहन यादव और सिंधिया ने दूरबीन से बाघिन को देखा।

सुरक्षा दीवार से टाइगर रिजर्व होगा और सुरक्षित

इस दौरान मुख्यमंत्री ने माधव टाइगर रिजर्व के लोगो के अनावरण के साथ ही 13 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का भी लोकार्पण किया गया। दरअसल, माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी शहर के करीब है। नागरिकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 13 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार बनाई गई है, जिससे टाइगर रिजर्व के अंदर और बाहर की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... MP में धर्मांतरण कराने वालों को मिलेगी फांसी की सजा, सीएम मोहन बोले- नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे दुष्कर्मी

चंबल में बढ़ेगा अब टाइगर का कुनबा

मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है कि माधव नेशनल पार्क को मध्य प्रदेश का नया टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। अब चंबल के क्षेत्र में भी बाघों का कुनबा बढ़ेगा। ये रिजर्व ना सिर्फ बाघों का नया घर बनेगा, बल्कि पूरा चंबल का गौरव बढ़ाएगा। यहां पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आएंगे जिससे विकास की नई संभावना और लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

माधव टाइगर रिजर्व में अब 6 बाघ

माधव टाइगर रिजर्व में पहले से तीन बाघ (दो मादा और एक नर) थे। इनमें से एक मादा ने दो शावकों को जन्म दिया था। अब नई बाघिन के आने के बाद रिजर्व में कुल 6 बाघ हो गए हैं। अगले कुछ दिनों में एक और नर बाघ छोड़ा जाएगा, जिससे यह संख्या 7 हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं

श्योपुर से रणथंभौर तक बढ़ा जंगल का दायरा

सीसीएफ उत्तम शर्मा ने रिजर्व को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि दो सालों से जारी प्रयास के बाद माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाया गया है। यहां सुरक्षा को लेकर 13 किलोमीटर लंबी दीवार भी तैयार गई हैं। माधव नेशनल पार्क और कूनो नेशनल पार्क के जंगल आपस में जुड़े हुए हैं। इससे टाइगर और चीतों के लिए 3,451 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र बन गया है। श्योपुर से राजस्थान के रणथंभौर तक बाघों और अन्य वन्यजीवों के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर बन गया है। पहले नेशनल पार्क की टोटल सीमा 375 वर्ग किमी थी, लेकिन अब यह बढ़कर 1 हजार 650 वर्ग किलोमीटर हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP में अब राजकीय पर्व होगा भगोरिया, जनजातीय देव लोक महोत्सव में सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा

1958 में मिला था नेशनल पार्क का दर्जा

माधव नेशनल पार्क को 1958 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। यह क्षेत्र पहले मुगल सम्राटों और महाराजाओं का शिकारगाह हुआ करता था। यहां नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा, चीतल, सांभर और बार्किंग हिरण के साथ-साथ तेंदुए, भेड़िए, सियार, लोमड़ियां और अजगर भी पाए जाते हैं।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवपुरी न्यूज
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर कूनो नेशनल पार्क
  • एमपी टाइगर स्टेट
  • बाघ
  • माधव टाइगर रिजर्व
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश

By The Sootr

बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती

By Ramanand Tiwari

MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी

By Amresh Kushwaha

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल

By Amresh Kushwaha

लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट