Paytm बैंकिंग लाइसेंस रद्द : क्या अब डूब जाएगा आपका पैसा? जानें पूरी खबर
News in Short
- लाइसेंस रद्द: RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिया है।
- कामकाज बंद: 24 अप्रैल 2026 से बैंक की सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी।
- नियमों का उल्लंघन: बैंक मैनेजमेंट में गंभीर अनियमितताएं और KYC नियमों की अनदेखी पाई गई।
- डिपॉजिट पर रोक: बैंक अब ग्राहकों से नया पैसा या डिपॉजिट स्वीकार नहीं कर पाएगा।
- बैंक होगा बंद: RBI अब बैंक को पूरी तरह खत्म करने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगा।
News in Detail
आज की सबसे बड़ी आर्थिक खबर पेटीएम के घर से आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कड़ी कार्रवाई की है। RBI ने 24 अप्रैल, 2026 से पेटीएम का बैंकिंग लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इस तारीख से पेटीएम बैंकिंग से जुड़ा कोई कारोबार नहीं कर पाएगा।
RBI ने साफ कह दिया है कि बैंक के कामकाज का तरीका डिपॉजिटर्स के हित में नहीं था। यानी आम जनता का पैसा जिस तरह से मैनेज हो रहा था, उसमें भारी गड़बड़ी पाई गई। यह फैसला उन करोड़ों लोगों के लिए एक झटके जैसा है जो पेटीएम वॉलेट और बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते थे। अब सरकार और RBI इस बैंक को पूरी तरह बंद यानी 'वाइंडिंग अप' करने की तैयारी में हैं।
आखिर क्यों गिरी Paytm पर यह बड़ी गाज?
यह फैसला एक दिन में नहीं लिया गया है। RBI काफी समय से पेटीएम को चेतावनी दे रहा था। बैंक के मैनेजमेंट में ऐसी कई खामियां मिलीं जो ग्राहक की आर्थिक सुरक्षा और जनता के भरोसे के खिलाफ थीं। मुख्य रूप से 'कस्टमर वेरिफिकेशन' यानी KYC के नियमों का पालन नहीं किया गया।
जांच में सामने आया कि फंड्स का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो रहा था। बैंक का तकनीकी ढांचा भी इतना मजबूत नहीं था कि वह बड़े खतरों से निपट सके। जब बार-बार समझाने के बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो RBI ने कानून की धारा 22(4) के तहत यह कड़ा कदम उठाना ही सही समझा।
पुराने जख्म और अब यह आखिरी प्रहार
याद रहे कि पेटीएम की मुश्किलें जनवरी 2024 से ही शुरू हो गई थीं। तब RBI ने नए डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी थी। इससे पहले मार्च 2022 में भी नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगाई गई थी।
अब हालात ये हैं कि बैंक केवल पुराने ग्राहकों के पैसे लौटाने का काम कर सकता है। नया कोई भी लेन-देन या बैंकिंग सर्विस देना अब मुमकिन नहीं होगा। शासन स्तर भी इस बात की चर्चा है कि डिजिटल इंडिया के दौर में इतनी बड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्राहकों के पैसों का अब क्या होगा?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आपके गाढ़े पसीने की कमाई का क्या होगा? घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि RBI ने परिसमापन (Liquidation) की प्रक्रिया शुरू की है। इसका मतलब है कि बैंक की संपत्तियों को बेचकर या मैनेज करके डिपॉजिटर्स का पैसा सुरक्षित रखने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, अब आप पेटीएम में नए पैसे जमा नहीं कर पाएंगे।
FAQ
- क्या मेरा पेटीएम वॉलेट अब बेकार हो जाएगा?
पेटीएम वॉलेट में पड़ा हुआ मौजूदा बैलेंस आप निकाल सकते हैं या उसे खर्च कर सकते हैं। लेकिन अब आप इसमें नया पैसा नहीं डाल पाएंगे क्योंकि लाइसेंस रद्द हो चुका है। - क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक फिर से शुरू हो सकता है?
लाइसेंस रद्द होने और परिसमापन की अर्जी के बाद बैंक का दोबारा शुरू होना नामुमकिन सा है। अब इसकी बैंकिंग सेवाएं हमेशा के लिए बंद हो रही हैं। - क्या यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन चलते रहेंगे?
अगर आपका यूपीआई पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लिंक है, तो आपको दिक्कत आएगी। आपको अपना यूपीआई किसी दूसरे चालू बैंक अकाउंट से लिंक कर लेना चाहिए ताकि पेमेंट न रुके।
यह खबरें भी पढ़ें...
MPPSC का नया 'कमांड कंट्रोल रूम : अब पेपर लीक और धांधली पर लगेगी लगाम, इंदौर से होगी हर सेंटर की निगरानी!
सट्टेबाज बाबू खेमानी के घर पुलिस की रेड; बैंक पासबुक और ट्रांजेक्शन खंगाल रही क्राइम ब्रांच, विदेशों तक फैला है नेटवर्क
पीएम मोदी की बंगाल में दहाड़: TMC का दीया बुझने वाला, परिवर्तन की लहर पर जनता ने लगाई मुहर
रिटायरमेंट से पहले ‘कुर्सियों की बिसात’: PWD में पोस्टिंग का खेल तेज, सीनियरिटी किनारे सेटिंग हावी