RBI ने आसान किए पैसे ट्रांसफर के नियम: अब बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे पैसे, जानें किस माध्यम से कितनी है लिमिट

Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 12, 2026, 09:21 IST
Share
बिना बैंक खाते के भी पैसों का लेनदेन कर सकेंगे।
बिना बैंक खाते के भी पैसों का लेनदेन कर सकेंगे।

अब बैंक में खाता नहीं होने पर भी आप आसानी से पैसे भेज सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मनी ट्रांसफर के नियम आसान कर दिए हैं। अब कोई भी व्यक्ति बैंक ब्रांच जाकर NEFT के जरिए एक बार में 50 हजार रुपए तक भेज सकेगा। इसके लिए उस बैंक का ग्राहक होना जरूरी नहीं है।

खास बात यह है कि इन नियमों से प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा राहत मिल सकती है। RBI ने पैसे भेजने की मौजूदा लिमिट में बदलाव नहीं किया है, बल्कि अलग-अलग तरीकों से पैसे भेजने के नियम साफ किए हैं।

बैंक ब्रांच से NEFT के जरिए इतने पैसे भेज सकेंगे

RBI के नए निर्देशों के मुताबिक, बैंक ब्रांच में नकद जमा करके पैसे भेज सकेंगे। इसके लिए कैश पे-इन सर्विस का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सुविधा के तहत NEFT के जरिए ट्रांसफर होगा।

एक बार में अधिकतम 50 हजार रुपए भेजे जा सकेंगे। इसके लिए पैसे भेजने वाले का बैंक ग्राहक होना जरूरी नहीं है। यानी कोई भी व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा।

UPI पर MDR: ग्राहकों को नहीं लगेगा चार्ज, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई | MDR on UPI: Customers Won't Be Charged, NPCI Clarifies in Supreme Court
UPI सिस्टम चलाने के लिए MDR जरूरी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई, बोला- ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा चार्ज
06 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सुप्रीम कोर्ट में अहम बात कही है। NPCI का कहना है कि व्यापारी UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज ग्राहकों से नहीं वसूल सकते। साथ ही UPI ऐप भी ग्राहकों से कोई प्लेटफॉर्म फीस या अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते।

BC और ATM से पैसे भेजने की लिमिट

बैंक बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) और ATM से भी पैसे भेजने की सुविधा है। हालांकि, इन माध्यमों से ट्रांसफर की सीमा तय है।

एक बार में: अधिकतम पांच हजार रुपए।

एक महीने में: अधिकतम 25 हजार रुपए।

यानी एक व्यक्ति महीनेभर में कुल 25 हजार रुपए भेज सकेगा। यह सुविधा बैंक ब्रांच के अलावा दूसरे माध्यमों से पैसे भेजने में मदद करेगी।

बिना बैंक अकाउंट वाले लोगों के लिए ये सुविधा

RBI ने बिना बैंक खाते वाले लोगों के लिए भी सुविधा दी है। इसके तहत बैंक ग्राहक अपने खाते से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकेंगे। इसके लिए RBI ने दो सीमाएं तय की हैं।

एक ट्रांजैक्शन में: अधिकतम 10 हजार रुपए।

एक महीने में: अधिकतम 25 हजार रुपए।

पैसों के लेनदेन पर बैंक रखेंगे नजर

RBI ने ट्रांजैक्शन की सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। बैंकों और नॉन-बैंकिंग संस्थानों को लेनदेन पर नजर रखनी होगी। इसके लिए वेलोसिटी चेक और अलर्ट सिस्टम की व्यवस्था करनी होगी। वेलोसिटी चेक (Velocity Check) से ट्रांजैक्शन की संख्या और रफ्तार पर नजर रहेगी। वहीं, अलर्ट सिस्टम (Alert System) से खाते में पैसे जमा होने की जानकारी मिलेगी।

नियम के मुताबिक, अगर किसी खाते में अचानक कई ट्रांजैक्शन होने लगें, तो बैंक जांच करेगा। खातों के किसी समूह में ऐसी गतिविधि मिलने पर भी जांच जरूरी होगी। संदिग्ध लेनदेन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देनी होगी।

क्या 500 का नोट बंद होगा? चंद्रबाबू नायडू की मांग से नोटबंदी की अटकलें तेज | Will the 500 rupee note be banned? Speculations of demonetization intensify with Chandrababu Naidu's demand
एक बार फिर होगी नोटबंदी! 1000 और 2000 के बाद अब 500 का नोट बंद करने की उठी मांग
09 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>500 Rupee Note Ban:</strong>क्या देश में एक बार फिर नोटबंदी होने वाली है? क्या अब 500 रुपए के नोट भी बंद हो जाएंगे? दरअसल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बड़े नोटों को बंद करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि देश में सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट चलने चाहिए। जबकि 500, 1000 और 2000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर देना चाहिए।

रियल टाइम में पूरा होगा मनी ट्रांसफर

RBI के मुताबिक, पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया रियल टाइम में पूरी होनी चाहिए। यानी इसमें बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। हालांकि, कार्ड-टू-कार्ड ट्रांसफर को इन नए नियमों से बाहर रखा गया है।

आरबीआई के इन निर्देशों का उद्देश्य मनी ट्रांसफर आसान बनाना है। इससे बैंक खाते वाले और बिना खाते वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए मनी डेबिट और क्रेडिट करना आसान होगा।

FAQs

  1. RBI के नए नियमों के तहत बैंक ब्रांच से कितने पैसे भेज सकते हैं?
    बैंक ब्रांच में जाकर NEFT के जरिए एक बार में अधिकतम 50 हजार रुपए भेज सकते हैं।
  2. क्या बिना बैंक खाते वाला व्यक्ति भी पैसे भेज सकता है?
    हां, बिना बैंक खाते वाला व्यक्ति भी बैंक ब्रांच में जाकर कैश पे-इन सर्विस से पैसे भेज सकता है, और इसके लिए बैंक का ग्राहक होना जरूरी नहीं है।
  3. बिना बैंक खाते वाला व्यक्ति एक महीने में कितने पैसे प्राप्त कर सकता है?
    बिना बैंक खाते वाला व्यक्ति कैश पे-आउट सर्विस के तहत एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपए और महीने भर में कुल 25 हजार रुपए प्राप्त कर सकता है।
Tags:
  • आरबीआई के नए नियम
  • बिना बैंक खाते के पैसे भेजें
  • मनी ट्रांसफर के नए नियम
  • नेफ्ट से पैसे ट्रांसफर
  • RBI New Money Transfer Rules
  • Domestic Money Transfer
  • NEFT Money Transfer
  • RBI Money Transfer Limit
  • Cash Pay-in Service
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल

By Aman Vaishnav

Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई

By Sandeep Kumar

डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

By Amresh Kushwaha

सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला

By Sandeep Kumar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला