RBI New Rules: बैंक खाते में लगेगा इमरजेंसी ब्रेक, एक क्लिक में रुकेगी पैसों की निकासी, साइबर ठगों पर लगेगी लगाम!

Sandeep Kumar | Updated:
Share
साइबर ठगी रोकने के लिए आरबीआई ने बैंक खातों में ‘स्टॉप स्विच’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।
साइबर ठगी रोकने के लिए आरबीआई ने बैंक खातों में ‘स्टॉप स्विच’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

सोचिए, आपके मोबाइल पर अचानक बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आए और आपने कोई लेनदेन ही न किया हो। ऐसे में बैंक से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने में लगने वाला थोड़ा सा समय भी आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है। इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल बैंकिंग को और सुरक्षित बनाने की तैयारी की है।

आरबीआई ने साइबर ठगी रोकने के लिए स्टॉप स्विच और ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म का प्रस्ताव पेश किया है। इन सुविधाओं के जरिए ग्राहकों को अपने बैंक खाते की सुरक्षा पर ज्यादा नियंत्रण मिल सकेगा।

गाड़ी के ब्रेक की तरह काम करेगा स्टॉप स्विच

जिस तरह अचानक खतरा दिखने पर गाड़ी में ब्रेक लगाया जाता है, ठीक उसी तरह बैंक खाते में Stop Switch काम करेगा। यदि किसी ग्राहक को साइबर ठगी या अकाउंट हैक होने का शक होता है, तो वह इस सुविधा के जरिए खाते से पैसे निकलने पर तुरंत रोक लगा सकेगा। स्विच चालू होते ही खाते से कोई नया डिजिटल लेनदेन नहीं हो सकेगा। इसके अलावा ऑटोमैटिक पेमेंट के लिए नई अनुमति देने, भुगतान संबंधी नए निर्देश जोड़ने और किसी नए थर्ड-पार्टी ऐप पर यूपीआई रजिस्टर करने पर भी रोक लग जाएगी।

स्मार्टफोन नहीं है, तब भी मिलेगी सुविधा

आरबीआई के प्रस्ताव की खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों के पास स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं होगा। मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के अलावा एटीएम, बैंक शाखा या कस्टमर केयर के जरिए भी ग्राहक इस सुविधा को चालू या बंद कर सकेंगे। इससे उन लोगों को भी फायदा मिल सकेगा, जिन्हें मोबाइल से बैंकिंग करना नहीं आता है।

ठगों के लिए आसान नहीं होगा सुरक्षा हटाना

अगर साइबर ठग किसी ग्राहक का मोबाइल हैक कर लेते हैं, तो वे इस सुरक्षा सुविधा को आसानी से बंद नहीं कर पाएंगे। स्टॉप स्विच हटाने के लिए बैंक कई स्तरों पर ग्राहक की पहचान की पुष्टि करेगा। इसके साथ ही एक निश्चित Cooling Period भी होगा। यानी स्विच बंद करने का अनुरोध देने के बाद कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा।

बड़ी रकम भेजने से पहले भरोसेमंद व्यक्ति की मंजूरी

आरबीआई ने ‘Trusted Person Mechanism’ का भी प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक अपने परिवार के किसी सदस्य या 18 साल से अधिक उम्र के भरोसेमंद व्यक्ति को चुन सकेगा। साथ ही ग्राहक खुद तय करेगा कि कितनी रकम से अधिक के ट्रांसफर पर उस व्यक्ति की मंजूरी जरूरी होगी। यदि आरटीजीएस (RTGS) या एनईएफटी (NEFT) के जरिए तय सीमा से ज्यादा रकम भेजी जाती है, तो बैंक संबंधित भरोसेमंद व्यक्ति को अलर्ट भेजेगा। एक घंटे के भीतर उसकी मंजूरी मिलने पर ही रकम ट्रांसफर हो सकेगी।

बुजुर्गों और आम परिवारों को मिलेगा फायदा

अक्सर साइबर ठग फर्जी पुलिस अधिकारी या बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को डराते हैं और उनसे मोटी रकम ट्रांसफर करवा लेते हैं। ऐसे मामलों में यह सुविधा बुजुर्गों और डिजिटल बैंकिंग की कम जानकारी रखने वाले लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती है। बड़ी रकम भेजने से पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मंजूरी जरूरी होने से ठगी का खतरा कम हो सकता है।

सावधान! वॉट्सऐप वेब खुला छोड़ा तो अकाउंट हो सकता है हैक, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी | Caution! If WhatsApp Web is left open, your account can be hacked, Home Ministry issues advisory
सावधान! वॉट्सऐप वेब खुला छोड़ा तो अकाउंट हो सकता है हैक, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
24 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आज के दौर में हम में से ज्यादातर लोग ऑफिस के डेस्कटॉप या लैपटॉप पर वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं। काम की जल्दी में कई बार हम कंप्यूटर बंद कर देते हैं।अपनी सीट से उठकर चले जाते हैं लेकिन वॉट्सऐप से लॉगआउट करना भूल जाते हैं। आपकी भी यही आदत है तो अब संभलने का वक्त आ गया है।
आज के दौर में हम में से ज्यादातर लोग ऑफिस के डेस्कटॉप या लैपटॉप पर वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं। काम की जल्दी में कई बार हम कंप्यूटर बंद कर देते हैं।अपनी सीट से उठकर चले जाते हैं लेकिन वॉट्सऐप से लॉगआउट करना भूल जाते हैं। आपकी भी यही आदत है तो अब संभलने का वक्त आ गया है।

क्या अभी मिलने लगेगी यह सुविधा?

फिलहाल आरबीआई ने इन दोनों सुविधाओं का प्रस्ताव पेश किया है। इन्हें लागू हो चुके नियम नहीं समझना चाहिए। यदि ये प्रस्ताव लागू होते हैं, तो ग्राहकों को अपनी जमा-पूंजी सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प मिल सकेंगे। हालांकि, साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना भी जरूरी होगा।

साइबर ठगी रोकने के लिए बढ़ाई जा रही सुरक्षा

डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामलों पर रोक लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और बैंकिंग संस्थाएं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं। आरबीआई के प्रस्तावित ‘स्टॉप स्विच’ और ‘ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म’ जैसी सुविधाओं से ग्राहकों को अपने बैंक खातों की सुरक्षा पर अधिक नियंत्रण मिल सकेगा। इसके अलावा संदिग्ध लेनदेन की पहचान, मल्टी लेयर वेरिफिकेशन, ट्रांजैक्शन अलर्ट और भुगतान सीमा निर्धारित करने जैसे उपाय भी साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

ग्राहकों की सतर्कता भी बेहद जरूरी

साइबर ठगी से बचने के लिए ग्राहकों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान ऐप डाउनलोड करने, स्क्रीन शेयरिंग और फर्जी निवेश योजनाओं से बचना चाहिए। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन लोन और पुलिस या बैंक अधिकारी बनकर डराने वाले साइबर अपराधियों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

फर्जी कोर्ट आदेशों पर 129 वेबसाइटें ब्लॉक: केंद्र की जांच शुरू, राजस्थान हाईकोर्ट की सुरक्षा पर सवाल | 129 Websites Blocked on Fake Court Orders: Center's Investigation Begins, Rajasthan High Court Security Questioned
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
13 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान और इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश तैयार हुए। इन आदेशों को सरकारी अधिकारियों तक पहुंचाया गया और इनके आधार पर 129 वेबसाइटों को ब्लॉक करने के निर्देश भी जारी हो गए। हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई से पहले संबंधित अदालतों के मूल रिकॉर्ड से आदेशों की असलियत की पुष्टि नहीं हो सकी।
राजस्थान और इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश तैयार हुए। इन आदेशों को सरकारी अधिकारियों तक पहुंचाया गया और इनके आधार पर 129 वेबसाइटों को ब्लॉक करने के निर्देश भी जारी हो गए। हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई से पहले संबंधित अदालतों के मूल रिकॉर्ड से आदेशों की असलियत की पुष्टि नहीं हो सकी।

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो उसे बिना समय गंवाए संबंधित बैंक को सूचना देकर खाते से होने वाले संदिग्ध लेनदेन पर रोक लगवानी चाहिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को आगे दूसरे खातों में पहुंचने से रोकने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है। तकनीकी सुरक्षा, बैंकिंग नियमों में सुधार और आम लोगों में जागरूकता के जरिए साइबर अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

साइबर ठगी से बचने के उपाय

  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें।
  • मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध लिंक, ईमेल और मैसेज पर क्लिक न करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड या स्क्रीन शेयरिंग न करें।
  • फर्जी निवेश योजनाओं, लॉटरी, कैशबैक और कम समय में पैसा दोगुना करने के लालच से बचें।
  • डिजिटल अरेस्ट की धमकी देने वाले फर्जी पुलिस और सरकारी अधिकारियों के झांसे में न आएं।
  • पैसे प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने या यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती है।
  • सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करके बैंकिंग लेनदेन करने से बचें।
  • बैंक खाते की दैनिक लेनदेन सीमा निर्धारित करें और एसएमएस अलर्ट चालू रखें।
  • सोशल मीडिया पर अपनी निजी और वित्तीय जानकारी सार्वजनिक न करें।
  • मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।
  • केवाईसी अपडेट या बैंक खाता बंद होने संबंधी संदेशों की पुष्टि बैंक के आधिकारिक माध्यम से करें।
  • बैंक खाते से अनधिकृत तरीके से पैसे निकलने पर तत्काल बैंक को सूचना दें।
Tags:
  • आरबीआई नए नियम
  • RBI New Rules
  • Stop Switch
  • स्टॉप स्विच
  • Trusted Person Mechanism
  • आरबीआई के नए नियम
  • स्टॉप स्विच क्या है
  • cyber fraud
  • digital banking fraud
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

By Raghvendra Singh Rathore

SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!

By VINAY VERMA

स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!