ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर मिलोगा 25 हजार तक का मुआवजा, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन
Amresh Kushwaha | Mar 07, 2026, 12:17 IST
online banking fraud rbi compensation guidelines 2026
आरबीआई ने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर नई गाइडलाइन जारी की है। अब 5 दिन में शिकायत करने पर 25 हजार तक का मुआवजा मिलेगा। जानें एक जुलाई से क्या बदल रहा है।
News In Short
- 50 हजार तक के ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर अधिकतम 25 हजार रुपए का मुआवजा मिलेगा।
- धोखाधड़ी होने के 5 दिनों के भीतर आपको साइबर पोर्टल या 1930 पर शिकायत करनी होगी।
- यह नए नियम एक जुलाई से सभी प्रमुख बैंकों में लागू होंगे।
- 500 रुपए से ज्यादा के हर ऑनलाइन लेन-देन पर बैंक आपको SMS अलर्ट भेजेगा।
- अब बैंक की जिम्मेदारी होगी कि वह साबित करे कि धोखाधड़ी में ग्राहक की गलती नहीं थी।
News In Detail
आरबीआई ने डिजिटल लेन-देन के मामलों में ग्राहकों की जिम्मेदारी कम करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका मतलब ये है कि अब ग्राहक ऐसे धोखाधड़ी मामलों में ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे और उनकी पूंजी सुरक्षित रहेगी।
धोखाधड़ी हुई तो जेब से नहीं जाएगा पूरा पैसा
हालांकि, मुआवजे की अधिकतम सीमा 25 हजार रुपए रखी गई है। ये नियम डेबिट और क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के जरिए होने वाले सभी लेन-देन पर लागू होंगे। खास बात यह है कि एक ग्राहक सिर्फ एक बार ही अपनी पूरी जिंदगी में इस सुविधा का फायदा उठा सकेगा।
5 दिन के भीतर रिपोर्ट करना है अनिवार्य
अगर आप समय सीमा के भीतर रिपोर्ट करते हैं, तो ही आप इस मुआवजे के हकदार होंगे। बैंक के सिस्टम में आपके द्वारा भेजे गए संदेश और बैंक की प्रतिक्रिया का समय भी रिकॉर्ड किया जाएगा, जो भविष्य में आपके दावे के लिए सबूत का काम करेगा।
किसका कितना होगा हिस्सा?
इस मुआवजे में 65 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व बैंक, 10 प्रतिशत ग्राहक का बैंक और 10 प्रतिशत हिस्सा उस बैंक का होगा, जहां पैसा ट्रांसफर हुआ था। यदि नुकसान 29 हजार 412 से 50 हजार के बीच है, तो भी मुआवजा 25 हजार तक ही रहेगा।
एक जुलाई से लागू होंगे नए नियम
आरबीआई ने साफ किया है कि यदि धोखाधड़ी बैंक की चूक या किसी तीसरे पक्ष की लापरवाही के कारण हुई है, और ग्राहक ने 5 दिन के भीतर रिपोर्ट कर दी है, तो ग्राहक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। अपनी गलती साबित करने का भार भी अब बैंक पर होगा।
500 रुपए से ऊपर के हर ट्रांजैक्शन पर अलर्ट
बैंकों को एक मजबूत धोखाधड़ी पहचान तंत्र (Fraud Detection Mechanism) और जोखिम मूल्यांकन प्रणाली (Risk Assessment System) विकसित करनी होगी, ताकि डिजिटल भुगतान प्रणाली को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
WhatsApp Image 2026-03-07 at 11.45.16 AM
सावधान: इन स्थितियों में नहीं मिलेगा मुआवजा
- अपना पिन (PIN), पासवर्ड या ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा करना।
- धोखाधड़ी या कार्ड खोने की सूचना तुरंत बैंक को न देना।
- बैंक की सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज करना।
- फोन में कोई भी हानिकारक एप डाउनलोड करना।
छोटे कारोबारी को बिना गारंटी 20 लाख तक का लोन, डिजिटल फ्रॉड पर मिलेगा 25 हजार का मुआवजा
LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े
Iran-Israel War: भारत में तेल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर, रूस से बढाएगा खरीदी
गोलमटोल बच्चा स्वस्थ नहीं, मोटापे का है शिकार, जानें क्या कहती है वर्ल्ड ओबेसिटी रिपोर्ट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari