OMG! पीएचडी छात्र ने योग शिक्षिका से किया दुष्कर्म

Sandeep Kumar | Jan 16, 2025, 08:45 IST
phd student rapes
भोपाल में योग शिक्षिका ने पीएचडी छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक 34 वर्षीय योग शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी, जो एक निजी कॉलेज से पीएचडी कर रहा है, और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस की जानकारी के अनुसार, महिला ने 10 साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इस दौरान उसकी दोस्ती दुर्जन सिंह नाम के छात्र से हुई।



BJP महिला नेत्री के साथ विधायक समर्थक सरपंच पति ने किया दुष्कर्म, एबार्सन कराके छोड़ दिया



जबलपुर HC का बड़ा फैसला: दुष्कर्म पीड़िता को बच्चा सौंपने की अनुमति



दोस्ती से दुष्कर्म तक की कहानी

कॉलेज से पासआउट होने के बाद महिला ने योग की कक्षाएं शुरू कर दीं, और आरोपी भी योग प्रशिक्षक बन गया। 2022 में दोनों दोबारा संपर्क में आए। इस दौरान उनका प्रेम संबंध बन गया। सितंबर 2022 में आरोपी ने महिला को अपने दोस्त के घर बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया।



रेपिस्ट के बच्चे को जन्म देना मजबूरी नहीं...नाबालिग का होगा अबॉर्शन



शादी का झांसा देकर शोषण

आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने ऐशबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जेल से बाहर आएंगे आसाराम बापू, 31 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दुष्कर्म
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • PhD Student