prahlad singh patel 1
मंत्री प्रहलाद पटेल का X अकाउंट हैक, आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप
Siddhi Tamrakar | Feb 11, 2025, 09:04 IST
prahlad singh patel 2
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) का अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने मंत्री के अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर दी है। वहीं, घटना के तुरंत बाद मंत्री ने भोपाल स्थित साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मंत्री पटेल ने अकाउंट हैक होने के बाद भोपाल साइबर सेल को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके अकाउंट से आने वाली किसी भी पोस्ट, लिंक, फोटो या वीडियो पर ध्यान न दें। साथ ही, यह भी साफ किया कि उनके अकाउंट से किए गए किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट से उनका कोई संबंध नहीं है।
हैकर्स ने मंत्री के अकाउंट पर एक पोस्ट में दावा किया कि भारतीय कांग्रेस जल्द ही ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल करके अपना आधिकारिक डिजिटल टोकन लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है और इसका उद्देश्य सिर्फ भ्रम फैलाना था। साइबर सेल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि हैकर्स का पता लगाया जा सके।
https://www.facebook.com/share/p/1F3xB3eCjJ/
![prahlad singh patel 1]()
खबर यह भी- MP News | बदलेगी पंचायतों की पंचायत, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी जानकारी
क्या है
हैकर्स द्वारा किए गए पोस्ट में ब्लॉकचेन तकनीक का उल्लेख किया गया था। ब्लॉकचेन एक डिजिटल टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर क्रिप्टोकरेंसी में होता है। हालांकि, मंत्री पटेल ने इस पोस्ट को फर्जी करार देते हुए लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया है।
साइबर सेल में शिकायत की दर्ज
हैकर्स ने पोस्ट की फर्जी जानकारी
मंत्री ने दी सफाई
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, मेरा X (ट्विटर) अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है, जिसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। कृपया मेरे अकाउंट से आने वाले किसी भी लिंक, फोटो या वीडियो पर क्लिक न करें। मैं साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करा चुका हूं।
खबर यह भी- MP News | बदलेगी पंचायतों की पंचायत, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी जानकारी
क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एक करोड़ के मानहानि का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस, 28 नवंबर तक मांगा गया जवाब
By Umeshwari Baghel
जिम में रनिंग करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, बेटी के साथ करने गए थे एक्सरसाइज
By Ashish Bhardwaj
IGKV यूनिवर्सिटी में पेपर लीक पर प्रदर्शन, रजिस्ट्रार से बोले NSUI नेता, थप्पड़ पड़ेगा चाहे कोई भी हो...
By Harrison Masih
लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी! फिर जुड़ सकते हैं नए नाम, जानें कब खुलेगा पोर्टल
By Anshika Singh Chauhan
इंदौर में जलसंकट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अक्टूबर को बुलाई अहम बैठक
By Sanjay Gupta
पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई
By Arohi Raj
इंदौर हाईकोर्ट ने डीसीपी को बुलाया, जिम्मेदारों से पूछा- कैसे पंडाल बनाकर ब्लाक की गांधीनगर मेन रोड
By Sanjay Gupta