छुट्‌टी के दिन भी करवा सकेंगे रजिस्ट्री, होली के दिन रहेगी छुट्‌टी

Vishwanath Singh | Feb 24, 2025, 22:23 IST
The Sootr
राज्य शासन के महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देशों के परिपालन यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा मिल सकेगी।

अपनी प्राॅपर्टी की रजिस्ट्री करवाने के लिए अब लोगों को सरकारी छुट्‌टी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन ने आम जनता की सुविधा के लिए यह आदेश जारी किया है। इसमें ना केवल शनिवार और रविवार बल्कि अन्य सरकारी छुटि्टयों के दिन भी रजिस्ट्रार कार्यालय खुला रहेगा। हालांकि 14 मार्च 2025 को होली के दिन छुट्‌टी रहेगी।



यह खबर भी पढ़ें... यशवंत क्लब में अतुल सेठ के बेटे का हंगामा, सस्पेंड, सचिव को कलेक्टर की फटकार



यह फायदा मिलेगा जनता को

वरिष्ठ पंजीयक इंदौर दीपक शर्मा कि राज्य शासन के महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देशों के परिपालन यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा मिल सकेगी। साथ ही शासन के राजस्व को भी ध्यान में रखा गया है। इसके चलते वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय कलेक्टर कार्यालय मोती तबेला इन्दौर-1 प्रत्येक शनिवार व रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में शासकीय एवं पंजीयन कार्य के लिए कार्यालय खुले रहेंगे।



यह भी पढ़ें... Insurance Froud: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगे 96 लाख, 34 बार में जमा कराए रुपए



राजस्व के लक्ष्य में पीछे है इंदौर

पिछले साल 2415 करोड़ मिला था राजस्व

शहर में संपत्ति की खरीदी-ब्रिकी बढ़ती जा रही है। यह खुलासा पंजीयन विभाग के समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़ों से सामने आया है। इसमें पंजीयन विभाग ने रिकाॅर्ड एक लाख 75 हजार 900 दस्तावेज पंजीकृत कर 2415 करोड़ का राजस्व एकत्रित किया था।



यह भी पढ़ें... थाना छिना तो ट्रेनिंग के बाद पंढरीनाथ टीआई, स्टाफ लिखित परीक्षा में पास



उसके पहले 2084 करोड़ रुपए मिले थे

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में पंजीयन विभाग ने एक लाख 69 हजार 700 दस्तावेज पंजीकृत कर 2084 करोड़ रुपए राजस्व एकत्र किया था। दोनों वित्त वर्ष में 15.8 प्रतिशत राजस्व का अंतर देखा गया है। वहीं, दस्तावेजों की बात करें तो इसमें भी 10 प्रतिशत अधिक दस्तावेज पंजीकृत होने पाए गए हैं।



यह भी पढ़ें... इंदौर कलेक्टर ने निगमायुक्त और IDA सीईओ के बीच ऐसे कराया समझौता



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • holi
  • होली
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • Registry
  • रजिस्ट्री
  • छुट्टी