PSC देकर पत्नी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, पोस्टिंग के लिए पति से मांगी 4 लाख की रिश्वत, लोकायुक्त में ट्रैप
Indore: लोकायुक्त इंदौर ने बुधवार को मंडलेशर महाविद्यालय जिला खरगोन के असिस्टेंट प्रोफेसर आत्माराम सोलंकी को रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोप है कि उसके द्वारा हाल ही में पीएससी से चयनित हुई असिस्टेंट प्रोफेसर उर्मिला वास्केल से पोस्टिंग के लिए 4 लाख मांगे गए। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एसपी राजेश सहाय द्वारा टीम बनाकर कार्रवाई की गई।
यह है पूरा मामला
असिस्टेंट प्रोफेसर उर्मिला वास्कले के पति मनोज वास्केल मानुपर जिला इंदौर निवासी ने यह शिकायत की थी। आवेदन में था कि उसकी पत्नी उर्मिला वास्कले का चयन सहायक प्राध्यापक के पद पर पीएससी के माध्यम से हुआ है।
उसकी पोस्टिंग धार के कॉलेज में हुई तो तभी से आत्माराम सोलंकी, सहायक प्राध्यापक- शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर जिला खरगोन, फोन करके 4 लाख रुपए रिश्वत के मांग रहा है।
उसका दावा है कि उन्होंने ही आवेदक की पत्नी की पोस्टिंग दलौदा मंदसौर से शासकीय महाविद्यालय धार करवाई है। यह कॉलेज मानपुर स्थित उनके घर से निकट है।
अभी तक 1 लाख रुपए आरोपी ले चुका और 3 लाख और मांग रहा है। एसपी द्वार इसका सत्यापन कराया गया। जांच सही पाए जाने पर ट्रैप दल गठित कर छापा मारा गया।
50 हजार देना और तय हुआ
आवेदक ने 27 मई को सुबह फोन किया और 50 हजार रुपए देना तय किया गया। आरोपी आत्माराम सोलंकी ने रिश्वत राशि लेने आवेदक वास्कले को धामनोद बाईपास पर मधुबन ढाबे पर बुलाया। यहां पर लोकायुक्त का ट्रैप दल तैनात हो गया। आवेदक से रिश्वत राशि की किश्त के रुप में 50 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई हो रही है।
ट्रैप दल में यह सभी थे
गठित ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक रामेश्वर निगवाल, आरक्षक आशीष नायडू श्री, प्रभात मोरे व अन्य थे।
ये भी पढ़ें...
रायसेन में रेंजर 5,000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, बिल पास कराने मांगी थी घूस
एक लाख की रिश्वत लेते थानेदार गिरफ्तार, ACB ने रिसॉर्ट की पार्किंग में जाल बिछाकर दबोचा
मध्य प्रदेश में सरकारी गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड, देश में नंबर-1 बना मध्य प्रदेश
इंदौर मे कांग्रेस ने मेयर हाउस के बाहर पानी बहाते हुए जारी किया वीडियो, बीजेपी के वीडियो का जवाब